सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fire in oil factory was brought under control within one and a half hours.

Ghaziabad News: ऑयल फैक्टरी में आग, डेढ़ घंटे में पाया जा सका काबू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Fire in oil factory was brought under control within one and a half hours.
गत्ता फैक्ट्री में लगी आग। स्रोत: वीडियोग्रौब - फोटो : Samvad
विज्ञापन
गाजियाबाद। साउथ साइड जीटी रोड इंडस्ट्रियल एरिया स्थित आजाद ऑयल एक्सपेलर फैक्टरी में रविवार को आग लग गई। आग की चपेट में पड़ोस की पैकेजिंग फैक्टरी भी आ गई। अग्निशमन विभाग की टीम ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस दौरान दोनों फैक्टरियों में अवकाश था। इससे बड़ा हादसा होेने से बच गया।
Trending Videos

घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। फैक्टरी में तेल, कच्चा माल और पैकिंग के गत्ते मौजूद होने से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना के बाद आसपास की फैक्टरियों से लोग बाहर निकल आए। इस बीच सूखे नारियल की पैकिंग करने वाली फैक्टरी तक भी आग पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सूचना मिलने के लगभग 20 मिनट बाद मौके पर चार दमकल की गाड़ियां पहुंचीं। इनमें से एक गाड़ी वैशाली क्षेत्र से मंगाई गई। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि घटना के समय दोनों फैक्टरियां बंद थीं। इस कारण किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed