{"_id":"69c2f28e0c9562abb7074f77","slug":"five-players-selected-for-boxing-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-848503-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बॉक्सिंग के लिए पांच खिलाड़ी हुए चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बॉक्सिंग के लिए पांच खिलाड़ी हुए चयनित
विज्ञापन
बॉक्सिंग ट्रायल में चयनित खिलाड़ी। स्रोत: खेल विभाग
- फोटो : samvad
विज्ञापन
गाजियाबाद। महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित अंडर-15 बालिका वर्ग के बॉक्सिंग ट्रायल में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। ट्रायल के बाद प्रदर्शन और उपलब्धियों के आधार पर पांच खिलाड़ियों का चयन किया गया, जो अब राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
मंगलवार को आयोजित इस ट्रायल में जिले समेत अन्य जनपदों की खिलाड़ियों ने भाग लिया। चयन प्रक्रिया के बाद अलग-अलग भार वर्ग में खिलाड़ियों को चुना गया।
इसमें सांची शर्मा (गाजियाबाद), नंदनी चौहान (गाजियाबाद), खुशी तिवारी (कुशीनगर), दिव्या चौधरी (गाजियाबाद) पलक तिवारी (बुलंदशहर) का चयन हुआ।
चयनित सभी खिलाड़ी 4 अप्रैल से 11 अप्रैल 2026 तक नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स (एनआईएस), पटियाला में आयोजित ग्रासरूट असेसमेंट प्रोग्राम में हिस्सा लेंगी। इस दौरान वे यूपी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह ग्रासरूट असेसमेंट प्रोग्राम आगामी एशियन अंडर-15 बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय टीम के चयन का आधार बनेगा। प्रदेश के 35 आवासीय खेल छात्रावासों में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
Trending Videos