सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Four missing minors found in Amritsar

Ghaziabad News: अमृतसर में मिले, लापता चार नाबालिग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Four missing minors found in Amritsar
विज्ञापन
गाजियाबाद। खेलने कूदने की उम्र वाले चार नाबालिगों की चतुराई से हर कोई हतप्रद है। 15 हजार रुपये लेकर घर से निकले चारों नाबालिग चार दिन बाद अमृतसर में मिले। पुलिस उन्हें हरिद्वार और देहरादून में तलाश रही थी। उन्होंने पुलिस को चकमा देने के लिए रोडवेज बस में बैठने का ड्रामा रचा था। पंजाब पुलिस ने उन्हें वन स्टॉप सेंटर पर बैठा लिया है और नंदग्राम थाना पुलिस उन्हें लेने रवाना हो गई है।
Trending Videos


एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि तीन अप्रैल को नंदग्राम की 40 फुटा रोड स्थित बी ब्लॉक दीनदयालपुरी में रहने वाली शीला देवी की धेवती खुशी(11) पुत्री अनिल निवासी आश्रम रोड, भांजी काजल(17) पुत्री श्रीनिवास निवासी आर ब्लॉक नंदग्राम, अंशिका(13) व उसका भाई अंशु(15) पुत्र सोनू निवासी घूकना मोड़ हरवंश नगर घर से 15 हजार रुपये लेकर चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने लेटर लिखकर घर की मेज पर छोड़ा। इस पर लिखा था आप लोग परेशान मत होना, हम घूमने जा रहे हैं, जब मर्जी होगी लौट आएंगे। बाकी आपकी मर्जी। सोमवार को बच्चों ने अमृतसर से अपनी छोटी बहन को व्हाट्सअप कॉल की। बताया कि उनके पैसे खत्म हो चुके हैं, थोड़े और पैसों का प्रबंध करा दें। परिजनों ने उनसे बातचीत की तो लौटने से इनकार कर दिया। बोले कि हमारी लोकेशन ट्रेस न हो इसके लिए एक दुकानदार का वाईफाई कनेक्ट कर व्हाट्सअप कॉल की है।
परिजनों ने उस दुकानदार का मोबाइल नंबर थाना प्रभारी नंदग्राम और एसीपी को भेजा। लोकेशन ट्रेस की गई तो अमृतसर की निकली। एसीपी ने हरिद्वार और देहरादून में चारों नाबालिगों को तलाश रही टीमों को अमृतसर रवाना होने के निर्देश दिए। साथ ही स्थानीय पुलिस से बच्चों पर निगरानी रखने के लिए सहायता मांगी। अमृतसर पुलिस बहला-फुसलाकर चारों नाबालिगों को वन स्टॉप सेंटर ले गई है। एसीपी ने बताया कि मंगलवार की सुबह तक बच्चों को उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

.....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed