सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Harnandi Puram gets a new lease of life Rs 2700 crore will be spent on the scheme GDA will prepare a land bank

Ghaziabad: हरनंदी पुरम को मिली विकास की नई उड़ान, योजना पर खर्च होंगे 2700 करोड़, जीडीए तैयार करेगा लैंड बैंक

अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 11 Feb 2026 04:08 PM IST
विज्ञापन
सार

हरनंदी पुरम योजना को अब रफ्तार मिलने के आसार तेज हो गए हैं। प्रदेश सरकार द्वारा आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के लिए 7705 करोड़ रुपये के बजट प्रावधान से गाजियाबाद की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को नई ऊर्जा मिली है।

Harnandi Puram gets a new lease of life Rs 2700 crore will be spent on the scheme GDA will prepare a land bank
गाजियाबाद शहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हरनंदी पुरम योजना को अब रफ्तार मिलने के आसार तेज हो गए हैं। प्रदेश सरकार द्वारा आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के लिए 7705 करोड़ रुपये के बजट प्रावधान से गाजियाबाद की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को नई ऊर्जा मिली है। जीडीए वीसी नंद किशोर कलाल का कहना है कि हरनंदी पुरम सहित प्रस्तावित योजनाओं में रोड इंफ्रास्ट्रक्चर को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र को सुनियोजित ढंग से विकसित किया जा सकेगा। जीडीए वीसी का कहना है कि हरनंदी पुरम योजना पर करीब 2700 करोड़  खर्च होने का अनुमान है। पहली किस्त पिछले साल करीब 400 करोड़ रुपये मिले थे। जल्द 400 करोड़ रुपये के लिए आवेदन किया जाएगा। आवास एवं शहरी नियोजन को मिले बजट से गाजियाबाद के विकास को भी रफ्तार मिलेगी।

Trending Videos


सबसे बड़ी पहल के रूप में जीडीए लैंड बैंक तैयार करेगा, जिससे भविष्य की आवासीय और व्यावसायिक परियोजनाओं को जमीन की कमी का सामना न करना पड़े। इससे योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी और निवेशकों के साथ-साथ आम नागरिकों का भरोसा भी मजबूत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


521 हेक्टेयर में विकसित होगी नई आवासीय योजना
मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत गाजियाबाद में 521 हेक्टेयर क्षेत्रफल में नई आवासीय योजना प्रस्तावित है। इस योजना में आधुनिक सुविधाओं, चौड़ी सड़कों, पार्क, स्कूल,स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक सुविधाओं का समावेश किया जाएगा। हरनंदी पुरम को इस विस्तारीकरण से सीधा लाभ मिलेगा और यह क्षेत्र शहर के नए ग्रोथ कॉरिडोर के रूप में उभरेगा।

जीडीए सचिव विवेक कुमार मिश्र का कहना है कि नियोजित विस्तार से अव्यवस्थित कॉलोनियों पर दबाव कम होगा। अनियोजित विकास पर रोक लगेगी। शहर का विकास संतुलित रूप से आगे बढ़ेगा। साथ ही, संपत्ति मूल्यों में भी सकारात्मक असर देखने को मिल सकता है।

फ्लाईओवर से ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत
इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम हापुड़ चुंगी स्थित एएलटी सेंटर से शास्त्रीनगर थाने तक प्रस्तावित फ्लाईओवर है। इस फ्लाईओवर के निर्माण से शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में से एक पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा। दैनिक यात्रियों, छात्रों और व्यावसायिक वाहनों को जाम से राहत मिलेगी।रोड नेटवर्क के सुदृढ़ होने से हरनंदी पुरम और आसपास के क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी, जिससे निवेश और आवासीय मांग दोनों में वृद्धि की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed