{"_id":"69d41bc352c5c9b3420ac665","slug":"hindu-girl-was-lured-into-a-love-trap-by-changing-her-name-kidnapping-and-attempting-to-murder-her-five-arrested-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-17488-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: नाम बदलकर हिंदू युवती को प्रेम जाल में फंसाया, अपहरण कर हत्या का प्रयास, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: नाम बदलकर हिंदू युवती को प्रेम जाल में फंसाया, अपहरण कर हत्या का प्रयास, पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ा। थाना क्षेत्र निवासी 26 वर्षीय युवती को अय्यूब अहमद ने आयुष बनकर प्रेमजाल में फंसाया। इसके बाद युवती का यौन उत्पीड़न किया। जब आरोपी के शादीशुदा और दूसरे धर्म की जानकारी हुई तो युवती ने शादी से इनकार कर दिया। इससे गुस्साए आरोपी ने युवती का अपहरण कर हत्या का प्रयास किया। युवती के पिता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने अय्यूब समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पीड़ित पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी घर के पास की दुकान पर सामान खरीदने जाती थी। वहां पर अय्यूब मिलता था और वह खुद को आयुष बताते हुए परिचय देता था। उनकी बेटी से उसने दोस्ती की। आरोपी ने बेटी को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसका यौन उत्पीड़न किया। इस दौरान आरोपी ने अपने ही समुदाय की युवती से शादी कर ली। कुछ दिन बाद उनकी बेटी को जब आरोपी का असली नाम और शादी होने का पता चला तो वह नाराज हो गई और उसने शादी से इनकार कर दिया। आरोपी उनकी बेटी को ब्लैकमेल करते हुए अपने घर के कार्यक्रमों में भी लेकर जाता था। वहां पर मांस-मच्छी खाने और धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाता था। शादी से मना करने पर तीन अप्रैल को आरोपी अपने अन्य दोस्तों के साथ उनके घर पहुंचा। वहां पर पहले उनकी बेटी से मारपीट की और उसने शोर मचाते हुए जान बचाने का प्रयास किया। इसी दौरान अपहरण कर आरोपी उसे गाड़ी में बिठाकर ले गए। रास्ते में उससे छेड़छाड़ की और जान से मारने का भी प्रयास किया। छिजारसी कट के पास किसी तरह उनकी बेटी गाड़ी से कूदी और जान बचाकर पुलिस के पास पहुंची।
-- -- -
गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी अय्यूब अहमद, उसके दोस्त दीपक गुप्ता, पवन कुमार, सागर कुमार और राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया है। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।-- अभिषेक श्रीवास्तव, एसीपी इंदिरापुरम
-- -- --
Trending Videos
पीड़ित पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी घर के पास की दुकान पर सामान खरीदने जाती थी। वहां पर अय्यूब मिलता था और वह खुद को आयुष बताते हुए परिचय देता था। उनकी बेटी से उसने दोस्ती की। आरोपी ने बेटी को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसका यौन उत्पीड़न किया। इस दौरान आरोपी ने अपने ही समुदाय की युवती से शादी कर ली। कुछ दिन बाद उनकी बेटी को जब आरोपी का असली नाम और शादी होने का पता चला तो वह नाराज हो गई और उसने शादी से इनकार कर दिया। आरोपी उनकी बेटी को ब्लैकमेल करते हुए अपने घर के कार्यक्रमों में भी लेकर जाता था। वहां पर मांस-मच्छी खाने और धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाता था। शादी से मना करने पर तीन अप्रैल को आरोपी अपने अन्य दोस्तों के साथ उनके घर पहुंचा। वहां पर पहले उनकी बेटी से मारपीट की और उसने शोर मचाते हुए जान बचाने का प्रयास किया। इसी दौरान अपहरण कर आरोपी उसे गाड़ी में बिठाकर ले गए। रास्ते में उससे छेड़छाड़ की और जान से मारने का भी प्रयास किया। छिजारसी कट के पास किसी तरह उनकी बेटी गाड़ी से कूदी और जान बचाकर पुलिस के पास पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी अय्यूब अहमद, उसके दोस्त दीपक गुप्ता, पवन कुमार, सागर कुमार और राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया है। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।