सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Knife attack for objecting to verbal abuse

Ghaziabad News: गाली-गलौज का विरोध करने पर चाकू से हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Knife attack for objecting to verbal abuse
विज्ञापन
लोनी। गाली-गलौज का विरोध करने पर ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के अगरौला गांव में सब्जी बेचने वाले पर चाकू से हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने सब्जी बेचने वाले के भाई पर भी तमंचे की बट मारकर उसे घायल कर दिया। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending Videos


अमित कुमार निवासी अगरौला गांव ने बताया कि वह गांव में ही ठेली पर सब्जी बेचने का काम करते हैं। 25 अप्रैल को वह ठेली लेकर पानी की टंकी के पास जा रहे थे। रास्ते में गांव में रहने वाला युवक क्रिश ने उनके साथ गाली-गलौज की। उन्होंने इसका विरोध किया। विरोध पर क्रिश ने अमित के कंधे पर चाकू से वार कर घायल कर दिया। लोगों को एकत्र होता देख आरोपी युवक फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित ने बताया कि अगले दिन आरोपी युवक व उसके चार साथियों ने छोटे भाई को रास्ते में रोक कर धमकी दी। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। अमित ने बताया कि 29 अप्रैल को आरोपी युवक ने रास्ते में जा रहे भाई को दोबारा रोककर तमंचे की बट से मारपीट की। भाई के शोर मचाने पर लोगों को एकत्र होता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed