{"_id":"69efc113e9f3af4ba80f9270","slug":"miscreants-snatch-earrings-from-woman-heading-home-two-arrested-after-encounter-one-accused-absconding-in-ghaz-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: घर जा रही महिला से बदमाशों ने लूटे कुंडल, मुठभेड़ के बाद दो गिरफ्तार, एक आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: घर जा रही महिला से बदमाशों ने लूटे कुंडल, मुठभेड़ के बाद दो गिरफ्तार, एक आरोपी फरार
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
सार
गाजियाबाद के वेव सिटी क्षेत्र में महिला से बाइक सवार तीन बदमाशों ने कानों से कुंडल झपटने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। जबकि उनका एक साथी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
मुठभेड़ के बाद दो गिरफ्तार
- फोटो : मुठभेड़ के बाद दो गिरफ्तार
विज्ञापन
विस्तार
गाजियाबाद के वेव सिटी क्षेत्र में महिला से बाइक सवार तीन बदमाशों ने कानों से कुंडल झपटने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। जबकि उनका एक साथी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
Trending Videos
एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि 27 अप्रैल को बाजार से वेव सिटी घर जा रही मुन्नी देवी से बाइक सवार बदमाशों ने कुंडल झपट लिए। सीसीटीवी फुटेज से तीन बदमाशों की शिनाख्त की गई। पता चला कि दो बाइक सवार जिला गौतमबुद्ध नगर के बादलपुर में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम मौके पर पहुंची तो बदमाशों ने टीम पर फायर कर दिए। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश पुलिस टीम को गोली लगने से घायल हो गए। पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम अंकित जाटव व दीपक कुमार निवासी गांव कचड़ा जिला गौतमबुद्धनगर बताया। जबकि उनके साथी सचिन कुमार की पुलिस तलाश कर रही है। पैर में गोली गलने से घायल अंकित और दीपक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों से सोने के कुंडल, एक चोरी की बाइक और दो तमंचे बरामद किए गए हैं।
