सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Mobile snatched from stolen bike, Yaksha app turns out to be the horoscope of the miscreants

Ghaziabad News: चोरी की बाइक से मोबाइल छीना, यक्ष ऐप निकली बदमाशों की कुंडली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Mobile snatched from stolen bike, Yaksha app turns out to be the horoscope of the miscreants
विज्ञापन
मुरादनगर। पुलिस ने दिल्ली मेरठ मार्ग पर बसंतपुर सैंथली मेट्रो होम्स के पास ऑटो में बैठी युवती से मोबाइल छीनने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों ने चोरी की बाइक से मोबाइल छीनने की वारदात को अंजाम दिया था। यक्ष डिजिटल एप के माध्यम से पुलिस को बदमाशों के आपराधिक मामलों का इतिहास पता चला। जनपद में यह पहला मामला है, जिसमें यक्ष डिजिटल एप से आपराधिक इतिहास पता किया गया है।
Trending Videos


एसीपी लिपि नगायच ने बताया कि 31 मार्च को बाइक सवार दो बदमाशों ने युवती से मोबाइल छीना था। रविवार को चेकिंग करते समय पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम शिवम निवासी उखलारसी व भूपेंद्र उर्फ छोटू निवासी मुराद ग्राम पुरसी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कब्जे से छीना मोबाइल व चोरी की बाइक बरामद की। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि लूटे गए मोबाइल वे दिल्ली में सस्ते दाम में बेच देते थे। इसके बाद घूमने चले जाते थे। इनका तीसरा साथी शिवा फरार है। बदमाशों के खिलाफ पूर्व में आपराधिक मामले दर्ज हैं। एसीपी ने बताया कि यक्ष एप के माध्यम से आपराधिक इतिहास की जानकारी की गयी। बदमाशों की फोटो खींचते ही उनका आपराधिक इतिहास सामने आ गया। शिवम के खिलाफ सात आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed