{"_id":"6a5bd56c11c97d74c8049d80","slug":"mother-and-relatives-accused-of-kidnapping-a-2-year-old-child-ghaziabad-news-c-135-1-hpr1001-144996-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मां और परिजनों पर 2 वर्षीय मासूम के अपहरण का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मां और परिजनों पर 2 वर्षीय मासूम के अपहरण का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। मां और उसके परिजनों पर 2 वर्षीय मासूम को बहला-फुसलाकर ले जाने और अपहरण करने का आरोप लगा है। दिल्ली निवासी महिला ने अपनी मां और अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने मां समेत 7 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि दिल्ली के एकता विहार आरके पुरम निवासी लताशा ने मेरठ रोड स्थित मोहल्ला मोती कॉलोनी निवासी अपनी मां बबीता के खिलाफ शिकायत की है।
लताशा ने तहरीर में बताया कि उनके माता-पिता ने उनकी और बड़ी बहन की शादी दिल्ली निवासी शुभम और अक्ष के साथ की थी। उनकी बहन ने एक पुत्र तक्स्य को जन्म दिया। कुछ दिन बाद बहन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पिता ने ससुराल पक्ष के खिलाफ दिल्ली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से लताशा ही अपने 22 माह के भांजे तक्स्य का पालन-पोषण कर रही हैं।
विज्ञापन
आरोप है कि 2 जुलाई को मां बबीता के कहने पर वह भांजे के साथ मायके मोती कॉलोनी आई थी। 15 जुलाई की सुबह करीब 6-7 बजे मां बबीता भांजे को लेकर अलीगढ़ में रहने वाली अपनी अपनी बहन नगीना के घर चली गई। जब लताशा ने बच्चे को तलाशा तो वह नहीं मिला।
कुछ दिन बाद उन्हें पता चला कि इस पूरे घटनाक्रम में उनकी मौसी नगीना, नाना पीतांबर, नानी मुन्नीदेवी, मौसी के भतीजे गुलाटी उर्फ राधेमोहन, कैलाश और सनी भी शामिल हैं। लताशा ने आशंका जताई है कि सभी आरोपी मिलकर उनके भांजे के साथ कोई अप्रिय घटना कर सकते हैं।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर मां बबीता समेत 7 नामजद आरोपियों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम बच्चे की बरामदगी के लिए दबिश दे रही है और मामले की गहन जांच की जा रही है।