{"_id":"6a529cd044d573dbd40aaa72","slug":"nigerian-arrested-for-coming-to-supply-heroin-from-delhi-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-928968-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दिल्ली से हेरोइन सप्लाई करने आया नाइजीरियन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दिल्ली से हेरोइन सप्लाई करने आया नाइजीरियन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। सिहानी गेट थाना पुलिस ने दिल्ली से हेरोइन की आपूर्ति करने आए एक नाइजीरियन युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 5.07 ग्राम हेरोइन बरामद की हैं। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह नेहरूनगर में ग्राहक को हेरोइन देने आया था।
कार्यवाहक एसीपी सिहानी गेट प्रियाश्री पाल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अशोक नगर कट पर बाइक सवार दो युवकों को रोककर चेकिंग की। तलाशी लेने पर बाइक सवार चिबुजो हेनरी इसीगुजोरो (38) निवासी इजरियल अमंजे क्लोज उमुआहिआ, नाइजीरिया, हाल पता बुद्धा मार्ग मंडावली, फजलपुर पूर्वी दिल्ली के पास से हेरोइन के पांच पैकेट बरामद हुए।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका भाई रोनाल्ड ओकेचुकु इसुगोजो दिल्ली के एक अस्पताल में हिप रिप्लेसमेंट के लिए भर्ती है, जबकि उसकी पत्नी जेसिका हन्ना बंगलूरू में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। दोनों के खर्च की जिम्मेदारी उसी पर है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, आरोपी के साथ मौजूद बाइक चालक ने अपना नाम भारद्वाज तिवारी निवासी ग्राम साहसपुर, थाना कन्हई हनुमानगंज (प्रतापगढ़) हाल पता खोड़ा बताया। भारद्वाज ने बताया कि आरोपी ने सुबह 11 बजे बुद्धा मार्ग, सरस्वती गली मंडावली, नई दिल्ली से नेहरूनगर जाने के लिए बाइक ऑनलाइन बुक की थी। पूछताछ के बाद बाइक चालक को छोड़ दिया गया।
एसीपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेजा जा रहा है। आरोपी के पास पासपोर्ट भी नहीं मिला है। हालांकि, उसने दावा किया है कि उसका पासपोर्ट बीमार भाई के पास है।