सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   No trace of the woman who posed as a fake IPS officer and duped people of Rs 1.5 crore

Ghaziabad News: फर्जी आईपीएस बन डेढ़ करोड़ ठगने वाली का सुराग नहीं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
No trace of the woman who posed as a fake IPS officer and duped people of Rs 1.5 crore
विज्ञापन
साहिबाबाद। आठ लोगों से फर्जी आईपीएस बनकर डेढ़ करोड़ रुपये ठगने वाले का अब तक कोई सुराग पुलिस को नहीं मिला है। आरोपी राजेश खन्ना, जया खन्ना, उनकी बेटी कनिष्का व थॉमस पी. जोसेफ नाम के खिलाफ बृहस्पतिवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। फिलहाल, पुलिस सभी के मोबाइल नंबर ट्रेस कर रही है।
Trending Videos

राजेंद्र नगर के सेक्टर पांच निवासी ऋषिराज ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि वर्ष 2022 में थॉमस पी. जोसेफ ने उनकी मुलाकात राजेश खन्ना, जया खन्ना और कनिष्का से कराई थी। जया ने खुद को आईपीएस अधिकारी बताया और कहा कि वह सरकारी विभागों में नौकरी लगवा सकती है। ऋषिराज ने उसे अपने गांव के कुछ बेरोजगारों से मिलवाया। जया खन्ना ने प्रति व्यक्ति 25 लाख रुपये की मांग रखी। आरोपियों ने डेढ़ करोड़ रुपये लेकर आठ लोगों को नियुक्ति पत्र दिए, जो विभिन्न विभागों के थे। पीड़ित जब संबंधित विभागों में नियुक्ति के लिए पहुंचे तब फर्जीवाड़े का पता चला। रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दी। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि तीन टीमें आरोपियों की तलाश कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed