सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Power supply disrupted after the storm and rain, and corporation workers struggled to restore power.

Ghaziabad News: आंधी बारिश के बाद गुल रही बिजली, निगम कर्मी करते रहे मशक्कत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted after the storm and rain, and corporation workers struggled to restore power.
विज्ञापन
गाजियाबाद। तेज आंधी और बारिश का बिजली आपूर्ति पर व्यापक असर देखने को मिला। शहर की अधिकांश कॉलोनियों के लोगों को जहां बृहस्पतिवार को आधी रात तक अंधेरे में समय गुजारना पड़ा। वहीं, देहात के कई इलाकों में शुक्रवार दोपहर तक आपूर्ति सुचारू हो सकी। लाइनों पर पेड़ की टहनियां और खंभे गिरने से ज्यादा दिक्कत हुई। निगम के कर्मचारी रातभर आपूर्ति बहाल के लिए मशक्कत करते रहे।
Trending Videos

बृहस्पतिवार को दिन और रात में बारिश के बाद आई तेज आंधी से जिलेभर में 40 से ज्यादा फॉल्ट हुए। मोदीनगर में हापुड़ रोड पर लाइन के ऊपर खंभा गिरने से ज्यादा दिक्कत हुई। इसी के निकट पेड़ की टहनियां भी लाइन पर गिरीं। उस वक्त कोई आसपास मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा भी हो सकता है। शहर के संजयनगर, गोविंदपुरम, प्रतापविहार, सिद्धार्थ विहार में शाम को साढ़े छह बजे बिजली गुल हुई और रात को एक बजे तक भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। लोनी के शहीदनगर, पाइपलाइन रोड स्थित कई गांवों में पूरी रात भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग निगम के अफसरों को फोन करते रहे। संजय नगर निवासी हिमानी शर्मा ने बताया कि साढे छह बजे बिजली गुल हो गई। स्थानीय जेई और एसडीओ को तभी शिकायत बता दी गई, लेकिन आधी रात तक भी आपूर्ति बहाल नहीं हाे सकी। हालत यह थी कि 1912 पर भी शिकायत दर्ज कराने के लिए कम से कम 20 बार प्रयास किया, लेकिन बात नहीं हो सकी। शक्तिखंड, इंदिरापुरम से भी 50 शिकायतें लाेगों ने दर्ज कराईं। मुरादनगर में रावली रोड और मोदीनगर में निवाड़ी रोड पर छह से अधिक गांवों में शुक्रवार दोपहर तक आपूर्ति बहाल हो सकी। निगम की टीम आपूर्ति बहाली के लिए प्रयास करती रही। लालकुआं स्थित मानसरोवर पार्क निवासी स्वेता ने बताया कि रातभर नींद नहीं आई। पूरा परिवार परेशान रहा। सवेरे पानी की दिक्कत भी हुई। इसी चक्कर में शुक्रवार का पूरा दिन भी बेकार हो गया। इस बारे में जोन 1 के मुख्य अभियंता पवन अग्रवाल ने बताया कि दो बार तेज आधी आई। इसने थोड़ी मेहनत बढ़ा दी, लेकिन निगम की टीम ने मौसम खराब होने के बावजूद अपना प्रयास जारी रखा और अधिकांश समस्याओं को दूर किया। कई जगह पेड़ की टहनियां टूटकर लाइनों पर गिर गई थीं। इससे लाइन में ज्यादा दिक्कत हो गई थी। सवेरे कुछ इलाकों में आपूर्ति बहाली में दिक्कत आई थी, उनको भी पेट्रोलिंग कर दूर कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed