सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Preparations for Kanjak Pujan on Ashtami; Markets Adorned with Gifts

Ghaziabad News: अष्टमी पर कंजक पूजन की तैयारी, उपहारों से सजे बाजार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Preparations for Kanjak Pujan on Ashtami; Markets Adorned with Gifts
विज्ञापन

Trending Videos
साहिबाबाद। चैत्र नवरात्र के आठवें दिन मनाए जाने वाले अष्टमी को लेकर शहर के बाजार सज गए हैं। कंजक पूजन की तैयारियों में जुटे श्रद्धालु छोटी कन्याओं को देने के लिए उपहारों की खरीदारी कर रहे हैं। इससे बाजारों में रौनक है। इस बार कंजक पूजन से जुड़े गिफ्ट आइटम की मांग में बढ़ोतरी हुई है। खासकर टिफिन बॉक्स, पानी की बोतल और छोटे पर्स की बिक्री तेजी से हो रही है। अलग-अलग डिजाइन और रंगों में उपलब्ध ये सामान लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।



कीमतों की बात करें तो साधारण पानी की बोतलें करीब 40 रुपये से शुरू हो रही है। जबकि टिफिन बॉक्स 250 रुपये से 400 रुपये तक बिक रहे हैं। ग्राहक अपनी सुविधा और बजट के अनुसार इनकी खरीदारी कर रहे हैं। रुमाल के पैकेट 150 रुपये, पर्स 280 तक के मिल रहे हैं। चूड़ी 20 रुपये जोड़ी और प्लेट 250 रुपये में उपलब्ध है। ग्राहकों को लुभाने के लिए आकर्षक गिफ्ट पैकिंग की भी व्यवस्था की है। रेडीमेड गिफ्ट पैक की मांग भी बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed