{"_id":"69f65767644eeb64490c1c68","slug":"recharged-my-house-lit-up-my-neighbors-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-877335-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: रिचार्ज मेरा घर रोशन हुआ पड़ोसी का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: रिचार्ज मेरा घर रोशन हुआ पड़ोसी का
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। तीनों तहसील में शनिवार को समाधान दिवस हुआ। इसमें ऊर्जा निगम से जुड़ी शिकायत काफी ज्यादा रहीं। लोनी तहसील में बुजुर्ग महिला ने अधिकारी को अगल ही शिकायत दी। आदेश काॅलोनी में रहने वाली मुन्नी ने कहा कि ऊर्जा निगम उनका मीटर पड़ोस के घर तो उनके घर किसी अन्य का मीटर लगा दिया। उन्होंने अपना मीटर रिचार्ज किया तो पड़ोस के घर की आ गई। जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गई। इस प्रकार के कई मामले में अलग अलग तहसीलों में सामने आई। समाधान दिवस पर कुल 206 शिकायतों को सुना गया। इसमें से 15 को माैके पर ही निस्तारित कर दिया गया।
सदर तहसील में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल माैजूद रहे। जहां सोसायटी में लिफ्ट, आपसी विवाद समेत 50 मामले आए। इनमें से सात का निस्तारण माैके पर ही कर दिया गया। लोनी में एसडीएम लोनी दीपक सिंघनवाल ने शिकायतें सुनी। जहां 63 शिकायतें मिली और 5 शिकायतों का निस्तारण किया गया। मोदीनगर तहसील में 93 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से सिर्फ तीन का शिकायतों का निस्तारण किया गया।
Trending Videos