{"_id":"69c2f70fb1ffbe3822065030","slug":"sahibabad-upcda-will-construct-a-third-grand-gate-in-the-sahibabad-industrial-area-the-entrance-to-this-gate-will-be-from-surya-nagar-and-approximately-45-million-rupees-will-be-spent-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-17016-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कंपनी शुरू करने के नाम पर 1.16 लाख रुपये लेकर हड़पने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कंपनी शुरू करने के नाम पर 1.16 लाख रुपये लेकर हड़पने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ा। थानाक्षेत्र के कला एन्कलेव निवासी अनिल यादव ने अपने प्रताप विहार निवासी सुनील यादव पर रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। करीब एक वर्ष पहले आरोपी ने कंपनी शुरू करने के लिए 1.16 लाख रुपये उधार लिए, लेकिन वापस नहीं किए। पुलिस ने 24 मार्च को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
पीड़ित अनिल यादव ने बताया कि सुनील को वह काफी समय से जानते हैं। आरोपी ने उन्हें कंपनी शुरू करने और निवेश से मोटा मुनाफा होने का झांसा दिया। काफी समय तक न तो आरोपी ने कंपनी शुरू की और न ही रकम लौटाई। बताया कि रुपये मांगने पर आरोपी ने टालमटोल की और बाद में जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़ित ने चौकी पर शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी को नोटिस भेजा गया है। रुपयों के लेनदेन से जुड़े साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos