सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Security compromised for Rs 25,000, Aadhaar and driving licences also fake

Ghaziabad News: 25 हजार रुपये में सुरक्षा से खिलवाड़, आधार और ड्राइविंग लाइसेंस भी फर्जी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Security compromised for Rs 25,000, Aadhaar and driving licences also fake
विज्ञापन
मोदीनगर। भोजपुर में फर्जी तरीके से पासपोर्ट तैयार करने के मामले में पुलिस वेरिफिकेशन और पासपोर्ट ऑफिस में तैनात कर्मचारी भी सवालों के घेरे में आ गए हैं। इस मामले में मां, बेटे और पोस्टमैन समेत 5 की गिरफ्तारी के बाद सामने आया है कि आरोपी सिर्फ पासपोर्ट ही नहीं आधार और ड्राइविंग लाइसेंस भी फर्जी तरीके से तैयार करवाते हैं। गिरफ्तार किए गए सतवंत और अमनदीप के नाम से यह दस्तावेत तैयार किए गए हैं। इसके बाद पासपोर्ट बना। उनके पास से 4 फर्जी आधार कार्ड, 2 फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस, 2 पासपोर्ट, 6 मोबाइल, 2 कार और कुछ नकदी बरामद की गई है।
Trending Videos


25 हजार रुपये में सुरक्षा से खिलवाड़


पासपोर्ट देश के महत्वपूर्ण दस्तावेज में एक हैं। आरोप है कि विशाल ने अपने साथियों की मदद से इस 25 हजार रुपये लेकर सुरक्षा से खिलवाड़ किया। विशाल पूर्व में दिल्ली में पासपोर्ट ऑफिस के बाहर एजेंट के रूप में काम करता था। प्रकाश सुब्बा के साथ मिलकर यहां फर्जीवाड़ा कर रहा था। सामने आए मामले में बीते 6 महीने में सामने आए हैं। पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी 25 हजार रुपये पासपोर्ट बनाने का ठेका लेते थे। उनके साथ गिरफ्तार सतवंत ने बताया कि उनका और बेटा एक पासपोर्ट पहले से दिल्ली के पते पर 2015 में बना था। उसमें कुछ दिक्कत होने पर वह रिन्यू नहीं हो रहा था। इसके बाद वह विशाल के संपर्क में आए और उसने गाजियाबाद से पासपोर्ट बनवाने की बात कही। पहले भोजपुर के पते पर फर्जी आधार और ड्राइविंग लाइसेंस बनवाया और फिर पासपोर्ट के लिए आवेदन किया। इसके बाद पुलिसकर्मियों को भी साथ लेकर फर्जी तरीके से वेरिफिकेशन करा पासपोर्ट तैयार करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसा हुआ वेरिफिकेशन जांच के घेरे में पुलिस

पासपोर्ट बनने से पहले पुलिस उसका वेरिफिकेशन करती है। इस मामले के सामने आने के बाद प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस कुछ ऐसे पते हैं जिसमें पता तक ठीक नहीं है, उसे पुलिस ने वेरिफाई कर दिया है। डीसीपी ने बताया कि इस मामले में जांच की जा रही है। जिन पुलिसकर्मियों ने वेरिफिकेशन किया। उनके बारे में पता किया जा रहा है। इसके बाद सभी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed