{"_id":"69f50cf8997582c4e100892c","slug":"sewer-lines-laid-in-vistar-colony-after-30-years-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-18435-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: 30 साल बाद विस्तार कॉलोनी में बिछाई गई सीवर लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: 30 साल बाद विस्तार कॉलोनी में बिछाई गई सीवर लाइन
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। वार्ड-79 स्थित अभय खंड विस्तार कॉलोनी में शुक्रवार को पार्षद हरीश कड़ाकोटी ने स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर नई सीवर लाइन डालने के कार्य का शुभारंभ किया।
कॉलोनी में करीब तीस साल बाद लाइन डाली जा रही है। जब कॉलोनी बसी थी तब से आज तक सीवर लाइन नहीं होने की वजह से कॉलोनी की पांच हजार से अधिक आबादी परेशान थी। इस मौके पर कॉलोनी के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सीवर लाइन की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों ने लंबे समय तक प्रयास किए। पार्षद हरीश कड़ाकोटी ने अपने कार्यकाल की पहली बोर्ड बैठक में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया और संबंधित विभागों तक लगातार आवाज पहुंचाई।
उन्होंने जीडीए, नगर निगम, महापौर और कैबिनेट मंत्री को कई पत्र लिखकर इस समस्या के समाधान की मांग की। करीब तीस साल बाद अब सीवर लाइन के कार्य के शुभारंभ के साथ ही कॉलोनी के निवासियों में खुशी की लहर है।
लोगों ने महापौर सुनीता दयाल, कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, सांसद अतुल गर्ग, नगर आयुक्त और नगर निगम जलकल विभाग का आभार जताया। इस दौरान निवासियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की।
Trending Videos