सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Shop employee accused of embezzling Rs 2.5 lakh

Ghaziabad News: दुकान के कर्मचारी पर ढाई लाख रुपये हड़पने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Shop employee accused of embezzling Rs 2.5 lakh
विज्ञापन
गाजियाबाद। नई बस्ती घंटाघर क्षेत्र के दुकानदार ने दुकान पर कार्य करने वाले युवक पर 2,64,381 रुपये लेकर भाग जाने का आरोप लगाया है। एसीपी उपासना पांडेय ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। घटना नगर कोतवाली क्षेत्र की है। पीड़ित हरविंदर मक्कड़ ने पुलिस को बताया कि साहिबाबाद क्षेत्र के गरिमा गार्डन के मास्टर कॉलोनी निवासी हीरा साहू उनकी दुकान पर काम करता था। वह पैसों के लेन देन का काम भी करता था। आरोप है कि उसने 2,64,381 रुपये कई दुकानों से एकत्र कर लिए और लेकर चला गया। कई बार फोन कर रुपये वापस करने को कहा तो रुपये वापस नहीं किए। मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed