{"_id":"6a2085c908003bfe4b0aa3c2","slug":"sso-and-lineman-clash-over-cooking-non-vegetarian-food-and-providing-free-supply-at-power-station-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-900730-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बिजली घर में नॉनवेज पकाने और मुफ्त आपूर्ति देने पर एसएसओ व लाइनमैन भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बिजली घर में नॉनवेज पकाने और मुफ्त आपूर्ति देने पर एसएसओ व लाइनमैन भिड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गाजियाबाद। इलेक्ट्रो स्टील बिजली घर में नॉनवेज पकाने, शराब पीने और बिजली घर के बाहर खुले होटल को मुफ्त बिजली मुहैया कराने का मामला मुख्य अभियंता पवन अग्रवाल के पास पहुंचा है। लाइनमैन और एसएसओ ने एक दूसरे पर हमला करने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की जांच इलेक्ट्रो स्टील बिजली घर के एसडीओ को सौंपी है।
एसएसओ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य अभियंता पवन अग्रवाल से मिलकर शिकायत दर्ज कराई कि लाइनमैन की मिलीभगत से होटल को मुफ्त बिजली मुहैया कराई जा रही है। बिजली घर परिसर में जेई की मिलीभगत से नॉनवेज पकाया जा रहा है और वहां पर खुलेआम शराब पी जाती है। यह आरोप है कि लाइनमैन ने उनके हाथ में कटर मार दिया। इसका वीडियो भी उन्होंने मुख्य अभियंता को उपलब्ध कराई है।
लाइनमैन की ओर से आरोप लगाया गया है कि एसएसओ को काम के लिए कहने पर उन्होंने उनको थप्पड़ मारा। उनको बुरी तरह पीटा गया। मुख्य अभियंता ने इस प्रकरण की जांच एसडीओ इलेक्ट्रो स्टील के एसडीओ को सौंपी। इस बारे मेें मुख्य अभियंता पवन अग्रवाल ने बताया कि दोनों पक्ष ही संविदाकर्मी हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए कंपनी को रिपोर्ट भेजी गई है। अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
बिजली घर से होटल को सीधे बिजली उपलब्ध कराने की भी अलग से जांच चल रही है। इसमें जिसकी भी भूमिका सामने आएगी, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। यदि यह काम हो रहा था तो कितने समय से हो रहा था, यह भी देखा जाएगा। उसी हिसाब से नुकसान का आंकलन कर कार्रवाई सुनिश्चित होगी।