{"_id":"6a52a70e7cae4129e706efe2","slug":"teenager-drowns-in-rainwater-filled-pit-created-by-illegal-soil-mining-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-929380-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: अवैध मिट्टी खनन से बने गड्ढे में भरे बारिश के पानी में किशोर डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: अवैध मिट्टी खनन से बने गड्ढे में भरे बारिश के पानी में किशोर डूबा
विज्ञापन
मोदीनगर । तालाब में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत। संवाद
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीनगर। भोजपुर स्थित गांव त्यौड़ी-13 बिस्वा में मिट्टी के अवैध खनन से बने गड्ढा जैसे गड्ढे में भरे बारिश के पानी में डूबकर 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। कार्यवाहक एसीपी मोदीनगर सुनील कुमार ने बताया कि परिजनों ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई से इन्कार कर दिया। उनके आग्रह पर बिना पोस्टमार्टम कराए शव सौंप दिया गया। हालांकि, अवैध खनन से बने गड्ढे के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
त्यौड़ी-7 बिस्वा गांव निवासी आसिफ सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। उनका परिवार गांव में ही रहता है। पुलिस के अनुसार, सातवीं कक्षा में पढ़ने वाला उनका बेटा युसुफ शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे अपने दोस्तों के साथ पड़ोसी गांव त्यौड़ी-13 बिस्वा की ओर गया था। रात करीब आठ बजे तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान युसुफ के दोस्तों ने बताया कि वह घर से करीब एक किमी दूर ईंट भट्ठे के पास बने गड्ढे की ओर गया था।
इसके बाद परिजन वहां पहुंचे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। ग्रामीणों और परिजनों ने वाहन की ट्यूब और बांस की मदद से गड्ढे में तलाश शुरू की। करीब साढ़े आठ बजे उसका शव पानी की सतह पर आ गया। परिजन उसे तत्काल चिकित्सक के पास ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि खेलते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
युसुफ की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध मिट्टी खनन हो रहा है। जहां हादसा हुआ, वहां भी करीब 15 फीट तक मिट्टी का अवैध खनन किया गया था।
पिछले तीन दिनों की लगातार बारिश के कारण गड्ढा पानी से लबालब भर गया। ग्रामीणों ने मांग की कि इस खतरनाक गड्ढे के चारों ओर तत्काल तारबंदी कराई जाए। उनका कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए, तो भविष्य में और भी बड़े हादसे हो सकते हैं।