सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The bride's cousin, who tried to intervene in the fight, was beheaded.

Ghaziabad News: मारपीट का बीच बचाव कर रहे दुल्हन के चचेरे भाई का सिर फोड़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
The bride's cousin, who tried to intervene in the fight, was beheaded.
विज्ञापन
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित एक फार्म हाउस में शादी समारोह के दौरान युवक की पिटाई का बचाव करना दुल्हन के चचेरे भाई करन शर्मा कोे महंगा पड़ गया। आरोपियों ने ईंट मारकर करन शर्मा का सिर फोड़ दिया। उसे उपचार के लिए नगर के एक निजी अस्पताल भेजा गया। करन ने थाने में घटना की तहरीर दी है।
Trending Videos

नगर की बह्रमपुरी कॉलोनी के रहने वाले करन शर्मा की शिकायत के अनुसार बुधवार रात दिल्ली मेरठ मार्ग स्थित शिवम फार्म हाउस में उनके ताऊ की बेटी का शादी समारोह था। शादी समारोह में दुहाई निवासी देव शर्मा की कुछ युवक लात घूसों से पिटाई कर रहे थे। करन शर्मा बीच बचाव करने लगे। आरोप है आरोपियों ने ईंट मारकर करन शर्मा का सिर फोड़ दिया। एसीपी मोदीनगर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed