सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The flat where the fire originated had been turned into a large *Havan Kund*.

Ghaziabad News: जिस फ्लैट से शुरू हुई आग बना हुआ था बड़ा हवन कुंड

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
The flat where the fire originated had been turned into a large *Havan Kund*.
विज्ञापन
गाजियाबाद। डी टावर में जिस फ्लैट नंबर 943 से आग भड़की, वहां भव्य इंटीरियर के साथ भारी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री मौजूद थी। फ्लैट के अंदर हवनकुंड बना हुआ था और लकड़ी की नक्काशी का काम चल रहा था। शुरुआती जानकारी के अनुसार, पेंट, थिनर और पॉलिश की मौजूदगी ने आग को तेजी से फैलाया।
Trending Videos


शुक्रवार को टावर के निवासी जब जला हुआ फ्लैट देखने पहुंचे तो अंदर का नजारा हैरान करने वाला था। लोगों के मुताबिक, फ्लैट को महंगे लकड़ी के काम और नक्काशी से महलनुमा रूप दिया जा रहा था। किचन को हटाकर बड़े हवनकुंड का निर्माण किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डी टावर की नौवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट नंबर 943 कमल पालीवाल का बताया जा रहा है। निवासी बताते हैं कि पिछले पांच वर्षों से यहां भव्य इंटीरियर का काम चल रहा था। गैलरी तक में कांच और लकड़ी का काम कराया जा रहा था। हालांकि, पूरी गैलरी कवर करने के प्रयास का पड़ोसियों ने विरोध किया था।

सोसायटी के लोगों के अनुसार, पालीवाल अक्सर कहते थे कि वह इस फ्लैट को रहने से ज्यादा देखने लायक बनवा रहे हैं। अंदर का इंटीरियर किसी राजमहल या प्राचीन मंदिर जैसा प्रतीत होता था। कई बार वहां पूजा-पाठ भी होता था।

महिलाओं ने बताया कि जिस कमरे में हवनकुंड बनाया गया था, वहां अजंता की गुफाओं जैसी लकड़ी की कलाकृतियां तैयार की गई थीं। जानकारी के मुताबिक, इंटीरियर का अधिकांश काम पूरा हो चुका था और इन दिनों सफाई का काम चल रहा था। इसी दौरान फ्लैट में पेंट, थिनर और पॉलिश बड़ी मात्रा में रखी हुई थी। हालांकि, आग लगने के सटीक कारणों की जांच अभी जारी है।
क्या बोले अधिकारी

मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि फ्लैट में पेंट, थिनर और पॉलिश बड़ी मात्रा में मौजूद थी। अंदर-बाहर लकड़ी का काम होने के कारण आग तेजी से फैली। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासनिक टीम शनिवार को मौके पर पहुंचकर सैंपल भी एकत्र करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed