सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Very few registrations have been done on She-Box so far

Ghaziabad News: शी-बॉक्स पर अभी तक काफी कम संख्या में हुए पंजीकरण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Very few registrations have been done on She-Box so far
विज्ञापन
गाजियाबाद। कामकाजी महिलाओं को एक सुरक्षित और समावेशी माहौल प्रदान करने के लिए भारत सरकार ने केंद्रीकृत ऑनलाइन मंच शी-बॉक्स तैयार किया है। इस पोर्टल पर सरकारी या निजी संस्थानों या किसी भी संगठन में कार्य करने वाली महिलाएं अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। लगभग चार महीने पहले ऑनलाइन योजना लॉन्च की गई थी, जिसमें निजी कंपनियों को भी आंतरिक समिति का गठन करके उसका पंजीकरण कराना था, लेकिन अभी तक काफी कम संख्या में इसका पंजीकरण हो पाया है।
Trending Videos

जिला प्रोबेशन अधिकारी मनोज पुष्कर ने बताया कि कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण, प्रतिषेध व परितोष अधिनियम 2013 के तहत हर कार्यालय, संस्थान, कंपनी चाहे सरकारी हो या अर्द्ध सरकारी सभी को आंतरिक समिति का गठन कर शी-बाक्स पोर्टल पर पंजीकरण कराना है। पोर्टल पर अधिक से अधिक कंपनियां पंजीकरण करें इसके लिए समय-समय पर नोटिस भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी कंपनियों फर्मों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के मुख्यालयों का पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कंपनियों को खुद करना है इसके साथ ही मुख्यालयों में गठित आंतरिक समिति का विवरण जैसे समिति के पीठासीन अधिकारी सहित सभी सदस्यों का पूरा विवरण पोर्टल पर फीड किया जाना अनिवार्य है। जो कार्यालय अधिनियम के प्रावधानों के तहत आंतरिक समिति का गठन नहीं करेगा और गठित आंतरिक समिति का विवरण शी-बॉक्स पोर्टल पर अपडेट नहीं करेगा उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
इनसेट:

- महिलाएं सीधे https://shebox.wcd.gov.in/ पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।
- इस पोर्टल का उद्देश्य कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम, निषेध और निवारण (पॉश) अधिनियम, 2013 का प्रभावी ढंग से लागू करना।
- इसमें शिकायतकर्ता की पहचान को सुरक्षित रखा जाएगा और त्वरित कार्रवाई होगी।
- इस पोर्टल के माध्यम से शिकायतों का समय पर निपटारा हो रहा है या नहीं इसकी निगरानी नोडल अधिकारी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed