फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   woman dead body found hanging in home in Ghaziabad neighbors called police after foul smell

पवन ने किया है ये पाप?: 10 दिन से बंद था कमरा, बदबू आई तो खुला राज; फंदे के साथ मिली बिहार से आई महिला की लाश

Mon, 27 Jul 2026 09:39 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी (गाजियाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी (गाजियाबाद) Published by: विकास कुमार Updated Mon, 27 Jul 2026 09:39 PM IST
सार

एसीपी ने बताया कि घटना के बाद फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य और नमूने जुटाए गए हैं। प्रमिला के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। प्रमिला की बेटी विद्या किसी रिश्तेदार के पास गई हुई है। उसके आने पर बातचीत की जाएगी। हत्या है या आत्महत्या इसका स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन
woman dead body found hanging in home in Ghaziabad neighbors called police after foul smell
बंद कमरे में मिली महिला की सड़ी गली लाश - फोटो : अमर उजाला/AI

विस्तार

यूपी के गाजियाबाद  ट्रोनिका सिटी थानाक्षेत्र के बुध बाजार स्थित एक घर में सोमवार सुबह महिला का शव सड़ी गली अवस्था में मिला। महिला के गले में कपड़े से फंदा भी लगा हुआ था। शव से बदबू आई तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर महिला के शव निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 25 जुलाई से महिला का पति गायब है और सात साल की बेटी रिश्तेदार के घर गई हुई है। लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं, पुलिस महिला के पति और परिजन की तलाश शुरू कर रही है। प्रथम दृष्टया पुलिस की शक सुई पति की ओर जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी भी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

 

बदबू आने पर पड़ोसियों ने बुलाई पुलिस
एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि सोमवार को डायल 112 की कॉल आया कि बुधवार विहार की पूजा कॉलोनी में श्रवण कुमार के मकान से बदबू आ रही है। काफी दूर तक बदबू से लोग रुक नहीं पा रहे थे। पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे का ताला लगा था। पुलिस ने ताला तोड़ा तो देखा कि महिला का शव फंदा सहित जमीन पर पड़ा था। पुलिस ने पड़ोसियों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि मकान पर करीब 10 दिन पहले ही बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी पवन कुमार अपनी पत्नी प्रमिला (45) और बेटी विद्या (7) के साथ रहने आए थे। पड़ोसियों ने बताया कि कमरे का ताला 25 जुलाई से लगा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी गई है रिश्तेदार के घर
एसीपी ने बताया कि घटना के बाद फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य और नमूने जुटाए गए हैं। प्रमिला के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। प्रमिला की बेटी विद्या किसी रिश्तेदार के पास गई हुई है। उसके आने पर बातचीत की जाएगी। हत्या है या आत्महत्या इसका स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो सकेगा। हालांकि अभी संदेह के घेरे में प्रमिला का पति पवन कुमार भी है। उसकी तलाश की जा रही है। उसके मिलने के बाद ही ही घटना का खुलासा किया जा सकेगा। अभी तक पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है।

विज्ञापन

पहले पति को छोड़कर दूसरे के साथ रह रही थी
बिहार के मुजफ्फरपुर ग्राम लकड़ी ढाई निवासी प्रमिला की रिश्तेदार प्रीति घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि प्रमिला उनकी मौसी थी। उनकी पहली शादी पिंटू से हुई थी और उनसे बेटी विद्या है। वर्तमान में वह पवन के साथ रहती थीं और उनकी भी पहली पत्नी से दो बेटी लक्ष्मी (6) एवं मैक्रोनी (4) हैं। प्रमिला मौसी और पवन करीब छह वर्षों से एक साथ रह रहे थे। उनमें अक्सर विवाद एवं कहासुनी होती रहती थी। पड़ोसी ने बताया कि करीब 10 दिन पहले ही तीनों यहां का रहने आए थे। दंपती के बीच कोई झगड़ा उन्होंने नहीं देखा।

बेटी से पूछताछ के बाद खुलेंगे मौत के राज
एसीपी ने बताया कि प्रमिला की बेटी विद्या और पति पवन से बातचीत के बाद ही असल घटना का पता चल सकेगा। पवन मजदूरी करता है और वह घटना के बाद से गायब है। इससे पुलिस की संदेह की सुई उसकी ओर घूम रही है। मकान में रहने आए थे वहां पर घर का सामान भी नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed