फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   bihar-bjp-joining-program-former-mp-arjun-rai-congress-leaders-join-bjp

Bihar: बिहार BJP में नेताओं की एंट्री से मचा सियासी भूचाल! अर्जुन राय समेत कई दिग्गज हुए शामिल

Mon, 27 Jul 2026 04:45 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Mon, 27 Jul 2026 04:45 PM IST
सार

Bihar News: बिहार भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में पूर्व सांसद, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी, जनप्रतिनिधि, अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ताओं समेत कई नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने इसे भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता और विपक्ष में मची भगदड़ का संकेत बताया।
 

विज्ञापन
bihar-bjp-joining-program-former-mp-arjun-rai-congress-leaders-join-bjp
भाजपा में शामिल हुए अर्जुन राय समेत कई नेता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में रविवार को आयोजित मिलन समारोह में विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े कई प्रमुख नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने सभी नए सदस्यों का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया और उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। बड़ी संख्या में समर्थकों के भाजपा में शामिल होने से कार्यक्रम राजनीतिक रूप से चर्चाओं में रहा।
विज्ञापन


पूर्व सांसद समेत कई बड़े चेहरे भाजपा में शामिल
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में सीतामढ़ी के पूर्व सांसद डॉ. अर्जुन राय, कांग्रेस के सुरसंड विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी एवं सीतामढ़ी के पूर्व लोक अभियोजक विमल शुक्ला, औराई प्रमुख साकेत सुमन, रूनी सैदपुर से कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी मोनी गुप्ता, गया के वार्ड पार्षद मनोज कुमार गुप्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता आशीष गिरी और पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता विकास एन. भारती अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए।
विज्ञापन


पूर्व प्रत्याशी और जनप्रतिनिधियों ने भी थामा भाजपा का दामन
इसके अलावा सामाजिक कार्यकर्ता एवं बांकीपुर विधानसभा से प्रत्याशी रहे सिकंदर कुमार कुशवाहा, जिन्होंने भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा के समर्थन की घोषणा की, कुढ़नी विधानसभा के पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी अशोक कुमार गुप्ता, पूर्व मेयर प्रत्याशी कुसुमलता वर्मा तथा पैक्स अध्यक्ष सुधीर प्रसाद ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ भी बड़ी संख्या में समर्थक भाजपा में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


'भाजपा की नीतियों से प्रभावित हो रहे लोग'
प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की लोकप्रियता के कारण अन्य दलों के नेता और कार्यकर्ता भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि विपक्षी दलों के समर्पित कार्यकर्ताओं को अब वहां घुटन महसूस हो रही है और वे भाजपा की विचारधारा पर भरोसा जता रहे हैं।

'हर दो दिन में सैकड़ों लोग भाजपा से जुड़ रहे'
संजय सरावगी ने कहा कि लगभग हर एक-दो दिन में सैकड़ों लोग वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। इससे संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि नए सदस्यों के अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और जनाधार से भाजपा गांव-गांव तक और मजबूत होगी।


यह भी पढ़ें: छात्रों के प्रदर्शन में चली थी AK-47! फायरिंग करने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू

विकास और सुशासन को बताया भाजपा की पहचान
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की अग्रणी शक्तियों में शामिल हो चुका है। उन्होंने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार विकास कार्यों को नई गति दे रही है। भाजपा विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है और जनता का विश्वास लगातार पार्टी के पक्ष में मजबूत हो रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed