{"_id":"69f7a9a52b91fb9e210bb05c","slug":"young-mans-hand-severed-while-working-on-machine-fir-filed-against-factory-owners-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-18517-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मशीन पर काम कर रहे युवक का पंजा कटा, फैक्टरी मालिकों पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मशीन पर काम कर रहे युवक का पंजा कटा, फैक्टरी मालिकों पर प्राथमिकी
विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। राजेंद्र नगर के मोहनी गार्डन स्थित श्री राम इंटरनेशनल कंपनी नामक फैक्टरी में श्रमिक का हाथ कटने का मामला ढाई माह बाद 3 मई को दर्ज हुआ है। 14 फरवरी को हुए हादसे में धातु की चादरें काटने वाले शियरिंग मशीन पर काम कर रहे श्रमिक शैलेश कुमार की चार उंगलियां, अंगूठा और हथेली कट गई थी। उनके बहनोई महेंद्र सिंह ने फैक्टरी मालिक पर खराब मशीन पर काम करने का दबाव बनाने और इलाज में सहयोग न करने का आरोप लगाया है।
दर्ज मामले में महेंद्र सिंह ने बताया कि उनका साला शैलेश मूलरूप से अजंता कंपाउंड औद्योगिक क्षेत्र स्थित कट फास्ट इंडस्ट्रीज नामक फैक्टरी में मशीन ऑपरेटर के पद पर 6 वर्ष से कार्यरत है। फैक्टरी मालिक रोहित गुप्ता अक्सर उसे अपने परिचित राजीव रंजन की फैक्टरी श्रीराम इंटरनेशनल में काम करने के लिए भेजते रहते थे। 14 फरवरी को भी उन्होंने शैलेश को वहां भेजा था। बताया कि जब वह वहां पहुंचा तब आवश्यक ऑर्डर पूरा करने की बात कहते हुए शैलेश से शियरिंग मशीन पर काम करने को कहा। शैलेश ने जब मशीन की खराब हालत और गड़बड़ पार्ट्स देखे तब उसने काम करने से मना कर दिया। आरोप है कि तब राजीव रंजन ने उस पर काम करने दबाव बनाया और जबरन मशीन पर बिठा दिया। बताया कि काम करते समय मशीन की डाई खुलकर शैलेश के दाएं हाथ पर गिरी और उसकी चार उंगलियां, अंगूठा और हथेली पूरी तरह कट गई। आरोप है कि काफी देर तक फैक्टरी मालिक उसे अस्पताल नहीं लेकर गए। शाम करीब 6 बजे राजीव रंजन के भाई प्रदीप कुमार ने घायल शैलेश को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। आरोप है कि ढाई माह तक शैलेश की मूल कंपनी के मालिक रोहित गुप्ता और दूसरी फैक्टरी के राजीव रंजन ने इलाज में कोई सहयोग नहीं किया। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की।
प्रभारी एसीपी अमित सक्सेना का कहना है कि दोनों फैक्टरी के संचालकों को प्राथमिकी में नामजद किया गया है। जिस फैक्टरी में हादसा हुआ वहां के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। नोटिस भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। जांच व साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos