फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Young woman Harassment exploited in Ghaziabad police arrest accused

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म: जबरन गर्भपात और धर्मांतरण का दबाव, गाजियाबाद में छह लोगों पर FIR; एक गिरफ्तार

Thu, 30 Jul 2026 05:35 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 30 Jul 2026 05:35 PM IST
सार

गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र के तहत एक युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, जबरन गर्भपात और धर्मांतरण के दबाव का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपी युवक और उसके परिजनों समेत कुल छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Young woman Harassment exploited in Ghaziabad police arrest accused
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र के तहत एक युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, जबरन गर्भपात और धर्मांतरण के दबाव का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपी युवक और उसके परिजनों समेत कुल छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी शहजाद सैफी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा की रहने वाली पीड़िता अर्बन कम्पनी में ब्यूटी पार्लर का काम करती है। इसी दौरान उसकी पहचान आकाश नगर मसूरी निवासी शहजाद सैफी से हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि शहजाद ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उस पर धर्मांतरण करने और मांसाहार अपनाने का दबाव भी बनाया।
विज्ञापन


शहजाद के घरवालों शादाब, शाहिद और शकील ने भी इस काम में उसका साथ दिया। वे सभी पीड़िता पर नमाज पढ़ने और मांस खाने का दबाव बनाते थे। आरोपी से संबंध के कारण पीड़िता गर्भवती हो गई थी। शहजाद उसे जबरन अस्पताल ले गया और उसका गर्भपात करा दिया। गर्भपात के बाद उसने पीड़िता से शादी करने से साफ इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट और धमकी का आरोप
तहरीर के अनुसार, 21 जुलाई को पीड़िता शहजाद के घर आकाश विहार कॉलोनी, मसूरी पहुंची। वहां शहजाद के बड़े भाई शादाब और उसके माता-पिता ने पीड़िता के साथ मारपीट की। उन्होंने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि शहजाद के भाई शादाब ने उसके साथ छेड़छाड़ की।


पुलिस कार्रवाई और जांच
पड़ोसी शकील पर पीड़िता के साथ गाली-गलौज और छेड़छाड़ का आरोप है। शकील ने शादी करवाने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों में शहजाद सैफी, शादाब, शाहिद, शहजाद की मां व पिता और पड़ोसी शकील शामिल हैं। एसीपी ने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed