सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Youth dies after being hit by a train

Ghaziabad News: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by a train
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र स्थित जल निगम चौकी के नजदीक शुक्रवार की देर रात पुलिस को एक युवक का शव मिला। आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। हालांकि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
Trending Videos


एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि सीआरपीएफ के एएसआई ओवेंद्र सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि जल निगम क्षेत्र में रेलवे लाइन के नजदीक एक युवक का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। शिनाख्त न होने पर शव मोर्चरी पर रखवा दिया गया है। बताया कि आशंका जताई जा रही है कि ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत हुई है। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं, जल्द ही युवक शिनाख्त और मौत के कारणों का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed