सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Youth dies after being hit by an uncontrolled vehicle

Ghaziabad News: बेकाबू वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by an uncontrolled vehicle
विज्ञापन
मसूरी। क्षेत्रांतर्गत एनएच नौ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की जान चली गई। भाई चांद ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस को शिकायत देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। उस्मान कॉलोनी, डासना वेवसिटी के रहने वाले चांद ने बताया कि उनका छोटा भाई शोएब बीते शुक्रवार 6 मार्च की रात करीब साढ़े नौ बजे घर से अपनी ससुराल मसूरी स्थित बंसतगढ़ी डहर जाने के लिए निकला था। अगले दिन सुबह करीब साढ़े छह बजे शोएब के साढू शाहरुख ने फोन पर उसे सूचना दी कि शोएब किसी वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया है। उसको अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस बारे में एसीपी लिपि नगायच ने बताया कि वाहन चालक की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed