सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   10 accused arrested for cyber fraud of Rs 40 crore

Gurugram News: 40 करोड़ रुपयों की साइबर ठगी करने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 08:39 PM IST
विज्ञापन
10 accused arrested for cyber fraud of Rs 40 crore
विज्ञापन
आरोपियों के खिलाफ 3571 शिकायतें और 96 एफआईआर दर्ज
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। देशभर में करीब 40 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले 10 आरोपियों को गुरुग्राम की साइबर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने साइबर ठगों से चार लाख रुपये, 11 मोबाइल, दो सिम कार्ड बरामद किए हैं। मोबाइल व सिम कार्ड के डाटा को इंडियन साइबर क्राइम कोर्डिनेशन सेंटर से जांच कराने पर पता चला कि आरोपियों के खिलाफ पूरे देश में 3571 शिकायतें व 96 एफआईआर दर्ज मिलीं।
साइबर ठगों द्वारा निवेश फ्रॉड, लोन फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, साइबर स्लेवरी और क्रेडिट कार्ड से संबंधित ठगी की वारदातों को अंजाम दिया जाता था। इन आरोपियों को अलग-अलग ठगी के मामलों में पिछले चार माह के दौरान गिरफ्तार किया और उनके मोबाइल के डाटा को खंगालने पर ठगी की राशि व शिकायतों के बारे में पता चला। साइबर ठगों के खिलाफ हरियाणा के अलग-अलग थानों में 12 मामले दर्ज हैं, इनमें से गुरुग्राम के साइबर अपराध थाना दक्षिण में चार मामले व साइबर अपराध थाना मानेसर में दो मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी साइबर अपराध प्रियांशु दीवान ने बताया कि साइबर अपराध थाना पश्चिम व दक्षिण की पुलिस लगातार प्रयासों के बाद इस नेटवर्क का पर्दाफाश करके 10 आरोपी गिरफ्तार किए हैं। जांच करने पर सभी आरोपियों द्वारा करीब 40 करोड़ रुपये की ठगी की गई है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed