सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   1300 mentors will improve the quality of education

Gurugram News: शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारेंगे 1300 मेंटर

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
1300 mentors will improve the quality of education
विज्ञापन
एक मई से शुरू होगा अवलोकन अभियान, पढ़ाई की प्रक्रिया की होगी जांच
Trending Videos

नंबर गेम- 61 हजार कक्षाओं के अनुभव से मिलेगा सुधार का आधार

स्वरांजलि
गुरुग्राम। जिले के सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए 1 मई से एक बड़ा अभियान शुरू होने जा रहा है। इसके तहत मेंटर्स स्कूलों में जाकर कक्षाओं का नियमित अवलोकन करेंगे। इसका उद्देश्य यह है कि कक्षा में पढ़ाई कैसे हो रही है और बच्चों को किस तरह से और बेहतर तरीके से सिखाया जा सकता है। अब तक इस योजना के तहत राज्यभर में 1300 से अधिक मेंटर्स को विशेष प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इन प्रशिक्षित मेंटर्स ने 61 हजार से ज्यादा कक्षाओं का अवलोकन किया है, जिससे 13 हजार से अधिक शिक्षकों और 8 हजार से ज्यादा स्कूलों को कवर किया गया है।

यह पहल एससीआरटी हरियाणा की प्रभावी कक्षा अवलोकन योजना (इफेक्टिव क्लासरूम ऑब्जर्वेशन योजना) के तहत लागू की जा रही है। इस योजना में मेंटर्स सीधे कक्षा में बैठकर पढ़ाई की प्रक्रिया को समझेंगे। वे देखेंगे कि शिक्षक किस तरह पढ़ा रहे हैं, बच्चे कितना समझ रहे हैं और कक्षा का माहौल सीखने के लिए कितना अनुकूल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

29 मानकों के आधार पर होगा मूल्यांकन

अवलोकन के दौरान 29 अलग-अलग मानकों के आधार पर कक्षा का मूल्यांकन किया जाएगा। इसमें मुख्य रूप से तीन बातों पर ध्यान रहेगा। कक्षा का वातावरण, पढ़ाने का तरीका और बच्चों की भागीदारी। मेंटर्स यह भी जांचेंगे कि क्या शिक्षक बच्चों को सवाल पूछने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं, क्या उन्हें सही समय पर फीडबैक मिल रहा है और क्या वे समूह में मिलकर सीख पा रहे हैं या नहीं।

रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि कक्षा का माहौल और पढ़ाने का तरीका तो काफी हद तक बेहतर है लेकिन बच्चों की सक्रिय भागीदारी, उनकी सोचने-समझने की क्षमता (क्रिटिकल थिंकिंग) और सही फीडबैक देने जैसे क्षेत्रों में अभी और सुधार की जरूरत है। इन अवलोकन के जरिये पढ़ाई को और आसान, रोचक और प्रभावी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed