{"_id":"6996e5abd14f7b823a05f1e3","slug":"a-canter-hit-a-punctured-auto-rickshaw-on-nh-48-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-80204-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: एनएच-48 पर पंक्चर खड़े ऑटो को कैंंटर ने मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: एनएच-48 पर पंक्चर खड़े ऑटो को कैंंटर ने मारी टक्कर
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑटो में बैठी चार सवारियां घायल, मौके से कैंटर लेकर चालक भागा
सेक्टर-5 में गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, किशोर का पैर टूटा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले में हुए दो सड़क हादसों में ऑटो में बैठी चार महिला सवारियां घायल व एक नाबालिग लड़के का पैर टूट गया। सेक्टर-40 थाने व सेक्टर-5 थाने में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों थानों की पुलिस मामलों की छानबीन कर रही हैं।
जिले के नरसिंहपुर गांव निवासी सुनील ने सेक्टर-40 थाने में दी शिकायत में बताया कि वह इफको चौक मेट्राे स्टेशन से नरसिंहपुर गांव तक सवारियों का ऑटो चलाता है। 18 फरवरी की रात करीब 9.40 बजे वह लेजरवैली पार्क से पांच सवारियां लेकर सदर बाजार जा रहा था। सिग्नेचर टावर से झाड़सा चौक की ओर जाते समय दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) पर जा रहा था तो ऑटो का टायर पंक्चर हो गया। रात करीब 9.50 बजे उसने सेक्टर-31 के पास स्टार मॉल के सामने एनएच-48 पर ऑटो रोका था। इसी दौरान दिल्ली से जयपुर की ओर जा रहे कैंटर ने ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी। इससे ऑटो में बैठी चार महिलाएं घायल हो गईं। कैंटर चालक मौके से गाड़ी को लेकर भाग गया। राहगीरों की मदद से घायल महिलाओं नजारा, रीना, सुनपा व तितली बिश्वास को सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया।
जांच अधिकारी एएसआई रामपाल ने बताया कि रीना को ज्यादा चोटें आने से नागरिक अस्पताल में भर्ती है, जबकि तीन महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखकर ऑटो को टक्कर मारने वाले कैंटर की पहचान की जाएगी।
वहीं, दूसरे मामले में सेक्टर-5 थाना क्षेत्र में 10 फरवरी की रात 9 बजे एक गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार श्रवण (17) के दायें पैर में फ्रैक्चर हो गया, जिस कारण उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल श्रवण के पिता की शिकायत पर 18 फरवरी को अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल सोनू ने बताया कि बाइक को टक्कर मारने वाली गाड़ी के नंबर के आधार पर चालक की पहचान की जाएगी। जल्द ही चालक को जांच में शामिल करके आगामी कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos