सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A young man injured in a road accident died

Gurugram News: सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा दम

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
A young man injured in a road accident died
विज्ञापन
फोटो-
Trending Videos


सड़क हादसे में घायल युवक की पांच दिन बाद उपचार के दौरान मौत
- 25 अप्रैल की रात को अज्ञात वाहन ने मारी थी स्कूटी को टक्कर
- दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में हुई मौत, अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में झाड़सा फ्लाईओवर के पास 25 अप्रैल की रात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इसमें घायल युवक ने पांच दिन बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृत के भाई अकरम की शिकायत पर पुलिस ने सिविल लाइंस थाने में प्रथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
यूपी के आगरा स्थित फूलपुर गांव निवासी अमन (23) यहां दौलताबाद स्थित वैलैस फिटनेस लॉज (जिम) में काम करते थे। 28 अप्रैल को उनको जानकारी मिली कि 25 अप्रैल की रात को उसके भाई सड़क दुर्घटना में घायल होकर अस्पताल में भर्ती है। मामले की जानकारी ली तो पता चला कि उसका भाई अमन अपने जिम मालिक की स्कूटी लेकर कहीं जा रहा था। वह झाड़सा फ्लाईओवर (सेक्टर-15) के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। उसे उपचार के लिए सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत होने के चलते उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। 30 अप्रैल को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना के जांच अधिकारी शिव शंकर ने कहा कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि स्कूटी को टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान की जा सके। वाहन की पहचान करके जल्द ही चालक को जांच में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed