{"_id":"69bbe493e79daaa9cf0c9ebc","slug":"action-will-be-taken-against-vehicles-parked-on-the-roadside-in-manesar-industrial-area-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-82525-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मानेसर औद्योगिक क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े वाहनों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मानेसर औद्योगिक क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े वाहनों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रीन बेल्ट का गलत इस्तेमाल करने वाले प्लॉट मालिकों को भी चेतावनी दी जाएगी
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। औद्योगिक क्षेत्र मानेसर में सड़कों के किनारे खड़े वाहन सफाई और यातायात में बड़ी बाधा बन रहे हैं। सड़कों पर खड़े वाहनों की समस्या को लेकर नगर निगम, एचएसआईआईडीसी और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों की बैठक भी हो चुकी है। बैठक में इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई और सभी अधिकारियों ने सड़क किनारे खड़े वाहनों के लिए सख्त कार्रवाई करने पर जोर दिया। इसके बाद नगर निगम आयुक्त ने एचएसआईआईडीसी के अधिकारियों को इस दिशा में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
एचएसआईआईडीसी के एजीएम राजीव गोयल ने कहा कि उद्यमियों को पहले ही इस बारे में सूचित किया जा चुका है। जल्द ही उल्लंघन करने वाले वाहन मालिकों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। इसके साथ ही ग्रीन बेल्ट का गलत इस्तेमाल करने वाले प्लॉट मालिकों को भी चेतावनी दी जाएगी और नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।
इस तरह की कार्रवाई से औद्योगिक क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े वाहनों की समस्या धीरे-धीरे कम होगी। इससे सफाई कर्मियों का काम सुगम होगा और यातायात में रुकावट भी कम होगी। कंपनियों और आम लोगों दोनों के लिए यह सुविधा सुनिश्चित करेगी कि क्षेत्र व्यवस्थित और सुरक्षित बने।
Trending Videos