सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   After protests, the proposal to give land worth Rs 300 crore to a private builder was rejected.

Gurugram News: विरोध के बाद 300 करोड़ की जमीन निजी बिल्डर को देने का प्रस्ताव खारिज

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
After protests, the proposal to give land worth Rs 300 crore to a private builder was rejected.
विज्ञापन
वार्ड-18 की पार्षद ने किया विरोध... स्थानीय युवाओं के लिए कॉमर्शियल लाइसेंस और दुकानें बनाने की मांग
Trending Videos



संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। वार्ड-18 के बादशाहपुर एसपीआर रोड पर स्थित करीब 12 कनाल सरकारी भूमि को लेकर निगम सदन में भारी हंगामा हुआ। लगभग 300 करोड़ रुपये की जमीन को एक निजी बिल्डर को सौंपने का प्रस्ताव सदन में लाया गया। इस प्रस्ताव को वार्ड-18 की पार्षद ज्योति सुमित जेलदार के कड़े विरोध के बाद खारिज कर दिया गया। ज्योति के इस फैसले को लेकर अन्य पार्षदों ने भी उनका समर्थन किया, जिससे निगम प्रशासन को इस बात को मानना पड़ा।

पार्षद ने निगम सदन में कहा कि यह जमीन बादशाहपुर क्षेत्र के लोगों के वर्षों के संघर्ष और उनके अधिकारों का प्रतीक है। किसान मोर्चा अध्यक्ष मुकेश जैलदार, धर्मवीर डागर और धर्म सिंह नंबरदार सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने इस भूमि को बचाने के लिए लंबा संघर्ष किया है। ऐसे में इस सार्वजनिक संपत्ति को किसी निजी बिल्डर के हवाले करना क्षेत्र के हितों के साथ बड़ा विश्वासघात होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी हाथों में जमीन सौंपने के प्रस्ताव को खारिज कराते हुए पार्षद ज्योति ने सदन के सामने एक योजना रखी। उन्होंने सुझाव दिया कि इस जमीन पर कॉमर्शियल लाइसेंस लेकर व्यवस्थित तरीके से मार्केट और दुकानों का निर्माण किया जाए। इस कदम से क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल पाएंग। वहीं, वार्ड के लोगों को सीधे तौर पर आर्थिक लाभ पहुंचेगा और निगम के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी। इन दुकानों को स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता से दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed