सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Suhani Gupta got fourth place in the Grand Award in America

Gurugram News: सुहानी गुप्ता को अमेरिका में मिला ग्रैंड अवॉर्ड में चौथा स्थान

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
Suhani Gupta got fourth place in the Grand Award in America
एमिटी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा सुहानी गुप्ता को अमेरिका में मिला ग्रैंड अवॉर्ड में चौथा स्थान।
विज्ञापन
शहर की बेटी ने अंतरराष्ट्रीय विज्ञान मेले में बढ़ाया भारत का गौरव, जीता 600 अमेरिकी डॉलर का पुरस्कार
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। एमिटी इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा 12वीं की छात्रा सुहानी गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल कर शहर और माता-पिता का नाम रोशन किया है। सुहानी ने अमेरिका के फीनिक्स, एरिजोना में 9 से 15 मई 2026 तक आयोजित रीजेनरॉन इंटरनेशनल साइंस एंड इंजीनियरिंग फेयर 2026 में फिजिक्स एंड एस्ट्रोनॉमी श्रेणी में ग्रैंड अवॉर्ड में चौथा स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि के साथ सुहानी को 600 अमेरिकी डॉलर की नकद पुरस्कार राशि मिला।
सुहानी ने इससे पहले आईआरआईएस नेशनल फेयर में गोल्ड मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। इसके बाद उनके प्रोजेक्ट का चयन देशभर की शीर्ष 20 परियोजनाओं में हुआ और उन्हें टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल प्रबंधन ने बताया कि यह सफलता संस्थान की चेयरपर्सन डॉ. अमिता चौहान, फाउंडर प्रेसिडेंट डॉ. अशोक के. चौहान और प्रिंसिपल डॉ. आरती चोपड़ा के मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन का परिणाम है। स्कूल प्रशासन के अनुसार, सुहानी की यह उपलब्धि उनकी मेहनत, वैज्ञानिक सोच और शोध के प्रति समर्पण का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed