सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Players won 12 medals in the chess competition

Gurugram News: शतरंज प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते 12 पदक

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
Players won 12 medals in the chess competition
विज्ञापन
गुरुग्राम। यूरो इंटरनेशनल स्कूल के सेक्टर-37डी स्थित परिसर के विद्यार्थियों ने शतरंज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल, रणनीति और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए कुल 12 पदक अपने नाम किए। इनमें 4 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य पदक शामिल हैं। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता के दौरान अनुशासन, धैर्य और उत्कृष्ट खेल भावना का प्रदर्शन किया। कठिन मुकाबलों के बीच खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और रणनीतिक सोच के दम पर शानदार जीत हासिल की। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सभी ने सराहना की। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रतियोगिताओं में निरंतर सफलता की कामना की। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed