{"_id":"69f79a7d35bb5e674b052fd8","slug":"buyers-outraged-over-delays-at-mahira-homes-stage-protest-at-jantar-mantar-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-86776-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: माहिरा होम्स में देरी पर भड़के खरीदार, जंतर-मंतर पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: माहिरा होम्स में देरी पर भड़के खरीदार, जंतर-मंतर पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 2022 में कब्जा देने का वादा, 2026 में भी प्रोजेक्ट अधूरा
संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। सेक्टर-68 स्थित माहिरा होम्स अफोर्डेबल हाउसिंग परियोजना में हो रही देरी के खिलाफ खरीदारों का गुस्सा अब सड़कों पर नजर आने लगा है। रविवार को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर 1500 से अधिक खरीदारों ने विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि उन्हें अगस्त 2022 तक फ्लैट्स का कब्जा देने का वादा किया गया था लेकिन 2026 तक भी उन्हें फ्लैट नहीं मिल पाए हैं। खरीदारों का कहना है कि इस देरी के चलते हजारों परिवार आर्थिक और मानसिक दबाव झेल रहे हैं। कई लोग किराया और ईएमआई दोनों का बोझ उठाने को मजबूर हैं। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने बताया कि उन्होंने अपनी जीवनभर की बचत इस प्रोजेक्ट में लगा दी लेकिन समय पर घर न मिलने से उनकी योजनाएं पूरी तरह प्रभावित हो गई हैं।
खरीदारों ने आरोप लगाया कि प्रोजेक्ट में गंभीर अव्यवस्था हुई हैं, जिनकी निष्पक्ष जांच बेहद जरूरी है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की है कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके अलावा बायर्स ने मांग की कि जब तक उन्हें उनका घर नहीं मिल जाता तब तक उन पर चल रही ईएमआई का बोझ कम किया जाए। उनका कहना है कि बिना घर के ईएमआई चुकाना उनके लिए मुश्किल साबित हो रहा है। उन्होंने सरकार से गुहार लगाई है कि उनके इस मुद्दे को सुलझाया जाए।
Trending Videos