सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Change in weather...skin related patients increase due to heat

Gurugram News: मौसम में बदलाव...गर्मी से बढ़े त्वचा संबंधी मरीज

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
Change in weather...skin related patients increase due to heat
विज्ञापन
गर्मी के कारण लोगों की त्वचा में रूखापन, खुजली और एलर्जी की समस्याएं बढ़ीं
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। होली के बाद मौसम में आए बदलाव से वातावरण में गर्माहट बढ़ गई है। दोपहर के समय तेज धूप के कारण लोगों के लिए अधिक देर तक धूप में खड़ा रहना मुश्किल हो रहा है। वहीं, होली पर रंग और पानी से खेलने के बाद कई लोगों की त्वचा में रूखापन और जलन की समस्या सामने आ रही है।

त्वचा संबंधी दिक्कतों के चलते कई लोग उपचार के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। नागरिक अस्पताल सेक्टर-10 के डॉक्टर नीरज ने बताया कि होली के दौरान रासायनिक रंगों के अधिक इस्तेमाल और बढ़ती गर्मी के कारण लोगों की त्वचा में रूखापन, खुजली और एलर्जी जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने लोगों को सलाह दी कि त्वचा को सुरक्षित रखने के लिए अधिक पानी पिएं, धूप में निकलते समय सावधानी बरतें। यदि किसी प्रकार की एलर्जी या समस्या बढ़े तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed