सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Complaint of encroachment near Jail Chowk traffic signal

Gurugram News: जेल चौक ट्रैफिक सिग्नल के पास अतिक्रमण की शिकायत

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 05:04 PM IST
विज्ञापन
Complaint of encroachment near Jail Chowk traffic signal
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

बादशाहपुर। जेल चौक ट्रैफिक सिग्नल के पास अतिक्रमण की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। यातायात सिग्नल के पास झुग्गी-झोपड़ी बनाकर रह रहे लोगों के कारण न केवल बाजार क्षेत्र प्रभावित हो रहा है बल्कि यातायात व्यवस्था और साफ-सफाई पर भी नकारात्मक असर पड़ रहा है।

यह सड़क बादशाहपुर से राजीव चौक की तरफ जाते हुए सदर बाजार की ओर निकलता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में दिनभर भीड़ रहती है, लेकिन शाम और रात के समय स्थिति और अधिक चिंताजनक हो जाती है। आरोप है कि कुछ लोग रात में संदिग्ध गतिविधियों में शामिल रहते हैं, जिससे आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। स्थानीय निवासी शिवेंद्र जायसवाल ने बताया कि यह स्थिति सुरक्षा के लिहाज से गंभीर है और प्रशासन को इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed