सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Condemned the lathi-charge on workers.

Gurugram News: मजदूरों पर किए गए लाठीचार्ज की निंदा की

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Condemned the lathi-charge on workers.
विज्ञापन
बैठक में एटक ने सरकार से की कार्रवाई की मांग
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। गुरुग्राम के सदर बाजार स्थित छोटेलाल धर्मशाला में आज हरियाणा राज्य एटक वर्किंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राज्य अध्यक्ष पहल सिंह तंवर ने की। इस दौरान राज्य महासचिव अनिल पवार एडवोकेट ने पिछले कार्यकाल की रिपोर्ट पेश की, जिसका सभी सदस्यों ने समर्थन किया। साथ ही संगठन के आगामी कार्यक्रमों की भी घोषणा की गई। बैठक में अनिल पवार ने मानेसर में ठेकेदार मजदूरों पर हुए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की। साथ ही घटना की उच्च स्तरीय जांच हो और दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की।



उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां मजदूरों, कर्मचारियों और किसानों के खिलाफ हैं। उनका आरोप था कि सरकार जबरदस्ती नए श्रम कानून लागू कर रही है, जिससे मजदूरों के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार केवल पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है और आम जनता को विकास के नाम पर गुमराह किया जा रहा है। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि एटक संगठन को और मजबूत किया जाएगा और हर जिले में इसकी कमेटियां बनाई जाएंगी। इसके अलावा 1 मई को पूरे हरियाणा में मई दिवस मनाने की घोषणा भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




एटक ने सरकार से मांग की है कि मानेसर से गिरफ्तार मजदूरों को तुरंत रिहा किया जाए, घटना की उच्च स्तरीय जांच हो और दोषियों को सख्त सजा दी जाए। साथ ही श्रम कानूनों को सही तरीके से लागू करने की मांग भी उठाई गई। इस बैठक में राज्यभर से सैकड़ों पदाधिकारी और विभिन्न यूनियनों के सदस्य शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed