{"_id":"69ea333e7699d9793203369f","slug":"demolished-slums-built-by-illegally-occupying-government-land-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-85777-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाई गई झुग्गियों को तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाई गई झुग्गियों को तोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आरोपी महिलाएं झुग्गियों में मादक पदार्थों का कर रही थी व्यापार
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-21 में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर बनाई झुग्गियों को बृहस्पतिवार को पुलिस ने जेसीबी की मदद से तुड़वाया। अपराध शाखा पालम विहार की पुलिस ने महिला अपराधी अनीता निवासी पश्चिम बंगाल व सुनीता निवासी बिहार को चिन्हित किया था। दोनों आरोपी महिलाएं नशीला पदार्थ बेचती हैं। इनके खिलाफ पालम विहार थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मामला दर्ज है।
पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी महिलाओं ने एचएसवीपी की सरकारी जमीन पर अवैध झुग्गियां बनाई हैं। वे इन झुग्गियों में मादक पदार्थ बेचकर नशे का व्यापार कर रही हैं। जिससे क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा था। अपराध शाखा पालम विहार की पुलिस ने एचएसवीपी के समन्वय से यह कार्रवाई की है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि भूमि माफियाओं और आदतन अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीनों पर किए अवैध कब्जों को तोड़ा जा रहा है। भविष्य में भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X