{"_id":"69ac2dc6b5948777dd06eada","slug":"domestic-help-steals-diamond-necklace-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-81477-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: घरेलू सहायिका ने हीरे का हार चुराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: घरेलू सहायिका ने हीरे का हार चुराया
विज्ञापन
विज्ञापन
छुट्टी लेकर गांव चली गई आरोपी महिला
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-54 स्थित सनसिटी सोसाइटी के एक घर से घरेलू सहायिका द्वारा करीब 12.50 लाख रुपये कीमत का डायमंड सेट चोरी करने की बात सामने आई है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने 6 मार्च को घरेलू सहायिका के खिलाफ सेक्टर-53 थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
सेक्टर-54 स्थित सनसिटी निवासी सारांश त्रेहन ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उनके घर में करीब आठ घरेलू सहायक काम करते हैं। इनमें पश्चिम बंगाल के कूच बिहार निवासी आसिमा बरमन भी काम करती थी। आसिमा पिछले करीब डेढ़ साल से पार्ट टाइम बच्चों की मालिश का काम करती थी, जबकि उसका पति इंदर घर में रसोइये का काम करता है।
सारांश त्रेहन ने पुलिस को बताया कि 13 नवंबर 2025 को आसिमा बरमन छुट्टी लेकर अपने गांव चली गई थी। उस दिन जब वह छुट्टी पर जा रही थी तब त्रेहन व पत्नी घर पर मौजूद नहीं थे। कुछ दिन बाद जब पत्नी ने अलमारी में रखा डायमंड सेट (ब्रेसलेट, कानों के बुंदे व अंगूठी) निकालना चाहा, लेकिन वह वहां नहीं मिला। इसके बाद घर में काम करने वाले सभी घरेलू सहायकों से पूछताछ की गई। बातचीत के दौरान शक आसिमा बरमन पर गया। जब आसिमा से फोन पर बात की तो उसने डायमंड सेट चोरी करने की बात स्वीकार करते हुए कहा कि उससे गलती हो गई है और वह जल्द ही गुरुगाम वापस आकर डायमंड सेट वापस कर देगी। इसके बाद आसिमा न तो गुरुग्राम वापस आई और न ही संपर्क किया। कुछ समय बाद उसने मोबाइल भी स्विचऑफ कर लिया।
जांच अधिकारी एएसआई राजबीर ने बताया कि आरोपी घरेलू सहायिका की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। उसकी लोकेशन ट्रेस होते ही उसे गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos