{"_id":"69ac2a72fd00bdb55b0981f6","slug":"drinking-water-supply-will-start-soon-in-gwal-pahari-area-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-81469-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ग्वाल पहाड़ी क्षेत्र में जल्द शुरू होगी पेयजल सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ग्वाल पहाड़ी क्षेत्र में जल्द शुरू होगी पेयजल सप्लाई
विज्ञापन
विज्ञापन
जीएमडीए ग्वाल पहाड़ी क्षेत्र में 20 एमएलडी पेयजल की सप्लाई करेगा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ग्वाल पहाड़ी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति शुरू करने की तैयारियों में जुट गया है। बूस्टिंग स्टेशन ग्वाल पहाड़ी में पंपिंग मशीनरी, स्ट्रीट लाइट, टेस्टिंग जैसे कार्य कराने जा रहा है। इस पर करीब 3.63 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस क्षेत्र के लिए 20 एमएलडी पानी की सप्लाई की जानी है।
ग्वाल पहाड़ी क्षेत्र में पानी की आपूर्ति सेक्टर-72 बूस्टिंग स्टेशन से की जानी है। इसके लिए ग्वाल पहाड़ी में निर्माणाधीन बूस्टिंग स्टेशन को जोड़ने के लिए 450 मिमी की पाइप लाइन बिछाने का कार्य अंतिम चरण में है। दो-तीन माह में इस क्षेत्र में पानी की सप्लाई शुरू करने की तैयारी है। अभी मास्टर जल आपूर्ति नेटवर्क सेक्टर-58/59 तक है, जहां से ग्वाल पहाड़ी बूस्टिंग स्टेशन की लाइन जोड़ी गई है। ग्वाल पहाड़ी तक पेयजल की आपूर्ति सेक्टर 72 बूस्टिंग स्टेशन से होगी, जिसे चंदू बुढ़ेरा जल शोधन संयंत्र से शुद्ध जल प्राप्त होगा है। जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता अभिनव वर्मा ने बताया कि ग्वाल पहाड़ी एरिया में जल्द पानी की सप्लाई शुरू की जाएगी। इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
ग्वाल पहाड़ी क्षेत्र दिल्ली के आया नगर एरिया से सटा हुआ है। इस क्षेत्र में दर्जनों सोसाइटियां हैं। इस एरिया में अभी नहरी पानी सप्लाई की सुविधा नहीं है। इससे काफी भूजल दोहन हो रहा है। ऐसे में यहां पर नहरी पानी को घरों तक पहुंचाने की तैयारी चल रही है। उम्मीद है कि तीन-चार माह में इस कार्य को शुरू कर दिया जाएगा।
Trending Videos