सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Education Assistants Granted Service Extension

Gurugram News: शिक्षा सहायकों को मिला सेवा विस्तार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Education Assistants Granted Service Extension
विज्ञापन
-31 मार्च 2026 को खत्म हो गया था कार्यकाल, ली राहत की सांस
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

पिनगवां । क्षेत्र के शिक्षा सहायकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे समय से अपने कार्यकाल को बढ़ाने की मांग कर रहे शिक्षा सहायकों को सत्र 2026–2027 के लिए सरकारी स्कूलों में पढ़ाने हेतु एक्सटेंशन मिल गया है। इस फैसले से न केवल शिक्षा सहायकों में खुशी की लहर है, बल्कि पूरे मेवात क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
गौरतलब है कि शिक्षा सहायकों का कार्यकाल 31 मार्च 2026 को समाप्त हो गया था। इसके बाद उनके सामने रोजगार को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई थी। इस बीच शिक्षा सहायक समिति लगातार अपने कार्यकाल को बढ़वाने के लिए प्रयासरत रही। समिति के प्रतिनिधियों ने कई बार शिक्षा मंत्री सहित भाजपा के अन्य नेताओं से मुलाकात कर अपनी मांग रखी और कार्यकाल बढ़ाने की अपील की। इसी क्रम में कुछ दिन पहले शिक्षा सहायकों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री नायब सैनी से भी मिला था, जहां उन्होंने अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। शिक्षा सहायकों ने बताया कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के स्तर को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और आगे भी इसी समर्पण के साथ कार्य करना चाहते हैं। सरकार द्वारा उनकी मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए सत्र 2026–2027 के लिए कार्यकाल बढ़ाने का पत्र जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed