सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Elderly man hit by car, dies during treatment

Gurugram News: कार ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, उपचार के दौरान हुई मौत

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 04:05 PM IST
विज्ञापन
Elderly man hit by car, dies during treatment
विज्ञापन
अज्ञात कार चालक के खिलाफ आईएमटी मानेसर थाने में एफआईआर दर्ज
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। आईएमटी मानेसर थाना के अंतर्गत कासन गांव में एक मार्च की दोपहर को खेत से आ रहे एक बुजुर्ग को कार ने टक्कर मार दी। बुजुर्ग की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृत बुजुर्ग के भतीजे की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ धारा 106, 281 बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
मृतक की पहचान कासन गांव निवासी धर्म सिंह (66) के रूप में हुई है और वह खेती-बाड़ी का काम करता था। मृतक के भतीजे नरेश कुमार ने बताया कि एक मार्च की दोपहर करीब 12.30 बजे वह व उसका चाचा धर्म सिंह खेत में काम करके वापस घर खरखड़ी रोड से आ रहे थे। धर्म सिंह अपने भतीजे नरेश कुमार से करीब 100 कदम पीछे चल रहा था। इसी दौरान कासन गांव की ओर से आ रही तेज रफ्तार में आ रही कार ने धर्म सिंह को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेश कुमार ने अपने चाचा धर्म सिंह को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान धर्म सिंह की मौत हो गई। निजी अस्पताल से धर्म सिंह की मौत की सूचना मिलने पर आईएमटी मानेसर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
जांच अधिकारी एएसआई हरजीत सिंह ने बताया कि सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। ब्रेजा कार के नंबर के आधार पर मालिक के बारे में पता किया जाएगा और उसे जांच में शामिल होने का नोटिस भेजा जाएगा। चालक को गिरफ्तार करके मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed