{"_id":"6a0daa7ae8e1de783806bbbc","slug":"four-people-including-two-policemen-were-injured-in-separate-road-accidents-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-88609-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो पुलिसकर्मियों सहित चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो पुलिसकर्मियों सहित चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सदर थाना, खेड़कीदौला व मानेसर थाने में अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले में हुए तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो पुलिसकर्मियों सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया। पीड़ितों की शिकायत पर सदर थाना गुरुग्राम, खेड़कीदौला थाने व मानेसर थाने में अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ 19 मई को प्राथमिकी दर्ज की गई है। संबंधित थानों की पुलिस तीनों मामलों की छानबीन व आगामी कार्रवाई कर रही है।
कार की चपेट में आने से हुए घायल
मानेसर थाने में बाघनकी गांव निवासी प्रदीप ने शिकायत दी है कि वह 13 मई को बाइक से किसी काम से पचगांव जा रहा था। जब दोपहर करीब 12.30 बजे एमिटी युनिवर्सिटी के पास पहुंचा तो एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में सिर में गंभीर चोटें लगने से कान व मुंह से खून बहने लगा। राहगीरों ने उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डिस्चार्ज होने के बाद प्राथमिकी दर्ज कराई है। जांच अधिकारी शमशेर ने बताया कि कार के नंबर के आधार पर चालक की पहचान करके जल्द गिरफ्तार जांच में शामिल किया जाएगा।
अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
खेड़कीदौला थाने में बीना ने दी शिकायत में बताया कि पिता खुशाल सिंह मोहम्मपुर गांव में रहकर कुकिंग का काम करते हैं। 17 मई की सुबह करीब 6.30 बजे पिता घूमने के लिए द्वारका एक्सप्रेसवे के पास दिल्ली-जयपुर हाईवे पर जलेबी चौक को पार कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल उनके पिता का उपचार सेक्टर-47 स्थित निजी अस्पताल में चल रहा है। जांच अधिकारी धर्मबीर ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि खुशाल सिंह को टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान की जा सके।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों ने रोका तो चालक मौके से भाग गया
सदर थाना गुुरुग्राम में दी शिकायत में सिपाही रामनरेश ने बताया कि वे सदर थाने की राइडर नंबर 107 पर बतौर इंचार्ज के पद पर तैनात हैं। 18 मई को एसपीओ नरेश के साथ राइडर को लेकर सुभाष चौक से हीरो होंडा चौक की ओर गश्त पर जा रहे थे। दोपहर करीब 1.19 बजे राइडर से केंडोर कंपनी के गेट नंबर-2 एग्जिट गेट के पास पहुंचे तो कंपनी क गेट से एक कार ने मुड़ते हुए पुलिस राइडर को टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार दोनों पुलिसकर्मी गिरकर घायल हो गए। चालक ने एक बार कार को रोका व फिर मौके से भाग गया। राहगीरों ने दोनों पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कार के नंबर के आधार पर मालिक को नोटिस भेजकर चालकों को जांच में शामिल किया जाएगा। जल्द ही कार चालक को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जाएगी। - राकेश, जांच अधिकारी, सदर थाना गुरुग्राम।

Trending Videos