सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Good days will come for the roads of the sector

Gurugram News: सेक्टर की सड़कों के आएंगे अच्छे दिन

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
Good days will come for the roads of the sector
विज्ञापन
सेक्टर-68 से 69 के बीच अधूरी पड़ीं सड़कों का निर्माण कराने जा रहा जीएमडीए
Trending Videos

नंबर गेम- 25.36 करोड़ खर्च आने का अनुमान
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-68 और 69 के बीच अधूरी पड़ीं सेक्टर रोड को जल्द पूरा कराया जाएगा। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) इन सड़कों के निर्माण कार्य को लेकर कदम उठा रहा है। इस पर करीब 25.36 करोड़ खर्च आने का अनुमान है।
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने सेक्टर-58 से 115 तक सेक्टर विकसित किया था। हालांकि, जीएमडीए के गठन के बाद कई सेक्टरों की सीवर-पानी और सड़क की जिम्मेदारी प्राधिकरण को मिल गई है। अब जीएमडीए इन सेक्टरों में विकास कार्यों को सिरे चढ़ा रहा है लेकिन कई सेंटरों में जमीन संबंधी विवाद के चलते विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में सेक्टर, मास्टर सड़कों और अन्य परियोजनाओं की निर्बाध कनेक्टिविटी के लिए समस्या है। हालांकि, जहां पर यह समस्याएं दूर हो रही हैं, वहां पर बचे कार्यों को सिरे चढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-68 से 69 सेक्टर रोड के बीच कुछ जगहों पर जमीन संबंधी विवाद चल रहा था जोकि अब दूर हो गया है। जीएमडीए बची सड़क को पूरा कराने जा रहा है। इस सड़क के बनाने से कई सेक्टरों के लोगों को लाभ मिलेगा। इस सड़क के निर्माण पर जीएमडीए करीब 25.36 करोड़ खर्च करने जा रहा है और इसका टेंडर जारी कर दिया है। ठेकेदार को कार्य मिलने पर करीब 12 माह में पूरा करना होगा। बादशाहपुर निवासी सतीश यादव ने बताया कि सड़क बीच में अधूरी है। इससे आसपास के सेक्टरों के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि इससे वाहन चालकों को गुरुग्राम-सोहना हाईवे पर पहुंचना आसान होगा और जाम से राहत मिलेगी।
सेक्टर-78/79 की सर्विस रोड बनेगी
सेक्टर-78/79 मास्टर रोड के दोनों ओर सर्विस रोड का निर्माण भी किया जाएगा, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। जीएमडीए के अनुसार, सर्विस रोड के निर्माण से मुख्य रोड पर वाहनों के दबाव को कम करने में मदद मिलेगी। इसके निर्माण पर करीब 4.61 करोड़ रुपये खर्च होंगे। ठेकेदार को कार्य अलॉट होने पर 12 माह में पूरा करना होगा। कार्य को सिरे चढ़ाने के लिए जीएमडीए ने टेंडर जारी कर दिया है। यह भी न्यू गुरुग्राम के लिए अहम रोड है। इसके निर्माण से सेक्टर के लोगों को राहत मिलेगी। जीएमडीए की प्रवक्ता ने बड़े स्तर पर सड़क सुधार संबंधी कार्याें को सिरे चढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed