सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram Police reveals acid attack case and arrests accused

गुरुग्राम एसिड अटैक केस: पति की महिला मित्र पर डालना था ज्वलनशील पदार्थ, कपड़ों की गलतफहमी में दूसरे पर फेंका

अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Mon, 09 Mar 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
सार

गुरुग्राम के सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में महिला पर ज्वलनशील पदार्थ फेंकने के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि वह पति की महिला मित्र को निशाना बनाने आई थी, लेकिन कपड़ों की गलतफहमी में दूसरी महिला पर फेंक दिया।

Gurugram Police reveals acid attack case and arrests accused
कपड़ों की गलतफहमी में दूसरी महिला पर फेंका ज्वलनशील पदार्थ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गुरुग्राम में रविवार की देर शाम सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में महिला पर फेंके गए ज्वलनशील पदार्थ मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। पूछता में पता चला कि वह अपने पति की महिला मित्र पर ज्चलनशील पदार्थ डालने आई थी, लेकिन कपड़ों की गलतफहमी में दूसरी महिला पर डाल दिया था। पीड़ित महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद उपचार के लिए पीजीआई रोहतक रेफर किया था। वहां पर डॉक्टरों ने पीड़ित महिला की जांच करने के बाद डिस्चार्ज कर दिया था।

Trending Videos
para_count-0

para_count-1 para_count-1 para_count-1
para_count-1 para_count-1 para_count-1
para_count-1
para_count-1 para_count-1 para_count-1
para_count-1 para_count-1 para_count-1 पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए ज्वलनशील पदार्थ फेंकने वाली आरोपी महिला के खिलाफ सेक्टर-10 थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार किया। वहीं, घटना में घायल महिला के साथ मारपीट करने वाले उसके प्रेमी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार प्रेमी के खिलाफ बादशाहपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

para_count-1
विज्ञापन
विज्ञापन
0

ज्वलनशील पदार्थ फेंकने वाली महिला की पहचान रेवाड़ी (हरियाणा) के पातूहेड़ा बावल गांव निवासी साक्षी (25) के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ गुरुग्राम के सुभाष नगर में रहती है। आरोपी महिला साक्षी से प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि उसका मीनाक्षी (पति सचिन की महिला मित्र) के साथ झगड़ा व मारपीट हुई थी। 

नूंह की रहने वाली युवती मीनाक्षी का रेवाड़ी निवासी सचिन के साथ प्रेम प्रसंग था, जब उसे पता चला कि सचिन शादीशुदा है, तो उसने बातचीत बंद कर दी थी। वहीं, साक्षी को शक था कि युवती उसके पति सचिन के संपर्क में हैं। ऐसे में रविवार शाम को साक्षी ने नूंह निवासी उक्त युवती के साथ मारपीट की थी। इसके बाद मीनाक्षी रविवार की देर शाम सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में उपचार कराने के लिए आई थी। 

आरोपी महिला साक्षी ने गलतफहमी से चुन्नी/कपड़ा को देखकर एक अन्य महिला को मीनाक्षी समझकर टॉयलेट क्लीनर (ज्वलनशील पदार्थ) फेंक दिया। जिस महिला पर ज्वलनशील पदार्थ फेंका गया, उसने अपने प्रेमी पवन को मारपीट करने व ज्वलनशील पदार्थ फेंकने में नामजद करवाते हुए पुलिस को शिकायत दी। पुलिस की जांच में सामने आया कि पवन ने ज्वलनशील पदार्थ नहीं फेंका था।

1

वहीं, ज्वलनशील पदार्थ फेंकने से घायल हुई महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह करीब चार वर्ष पहले पश्चिम बंगाल से काम की तलाश में गुरुग्राम आई थी। गुुरुग्राम अपने के बाद वह पवन के साथ सेक्टर-72 में सहमति संबंध में एक फ्लैट में रह रही थी। 8 मार्च को पवन ने उसके साथ मारपीट की थी। जिस कारण वह शाम को सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में उपचार कराने आई थी। 

इस दौरान आरोपी महिला साक्षी ने उस पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। जिससे उसके कपड़े जल गए थे। शिकायत के आधार पर एसिड अटैक के संबंध में सेक्टर-10 थाने में और मारपीट करने मामले में बादशाहपुर थाने में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए। पीड़ित महिला के साथ मारपीट मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसके प्रेमी पवन निवासी जैनाबाद गांव, रेवाड़ी (हरियाणा) के रूप में हुई है।

जांच अधिकारी एसआई अनिल ने बताया कि आरोपी महिला साक्षी का स्वास्थ्य खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगामी कार्रवाई के लिए 10 मार्च को अदालत में पेश किया जाएगा। फिलहाल साक्षी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामले में छानबीन की जा रही है।

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला के साथ मारपीट करने वाले प्रेमी पवन के खिलाफ बादशाहपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले आगामी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed