{"_id":"69b9456c0cc893bd540456e4","slug":"more-than-300000-cases-are-pending-in-the-district-court-including-44000-civil-cases-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-82359-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जिला अदालत में लंबित हैं तीन लाख से ज्यादा मामले, दीवानगी के 44 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जिला अदालत में लंबित हैं तीन लाख से ज्यादा मामले, दीवानगी के 44 हजार
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिदिन 400 से ज्यादा मामले अदालत में होते हैं दायर
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। प्रदेश की सबसे बड़ी बार की अदालत में मौजूदा समय में तीन लाख से ज्यादा मामले विचाराधीन हैं। नेशनल ज्यूडिशियल डाटा ग्रिड (एनजेडीजी) के आंकड़ों के अनुसार जिला अदालत में इस समय कुल 3,08,213 मामले लंबित हैं। इनमें से 70.04 प्रतिशत मामले एक वर्ष से पुराने हैं। आंकड़ों को देखा जाए तो औसत जिला अदालत में प्रतिदिन 400 से ज्यादा मामले दायर किए जाते हैं।
लंबित मामले में ज्यादा मामले फौजदारी के हैं। 3,08,213 में से 2,64,208 सिर्फ फौजदारी के और 44,005 मामले दीवानगी के हैं। फौजदारी मामले में 1,85,595 मामले एक साल पुराने हैं। दीवानगी के 30,276 हैं। पिछले महीने जिला अदालत में कुल 14,357 नए मामले दर्ज किए गए। इनमें 1,391 सिविल मामले और 12,966 आपराधिक मामले शामिल हैं। अदालतों ने 10,169 मामलों का निपटारा भी किया। इनमें 1,232 सिविल और 8,937 आपराधिक मामले शामिल रहे।
एनजेडीजी के अनुसार, अदालतों में 3,039 मामलों की रोजाना सुनवाई सूचीबद्ध है। इनमें 1,204 सिविल और 2,753 आपराधिक मामले शामिल हैं। महिलाओं द्वारा दायर मामलों की संख्या 5,543 है, जिनमें 3,039 सिविल और 2,504 आपराधिक मामले शामिल हैं। वरिष्ठ नागरिकों द्वारा दायर मामलों की संख्या 6,910 है, जिनमें 4,916 सिविल और 2,004 आपराधिक मामले शामिल हैं।
Trending Videos